पीपुल्स समाचार के समूह संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने बीती रात अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सिंह ने आज सुबह सभी सहयोगियों को एसएमएस भेज कर अपने इस्तीफे की सूचना दी। सिंह ने लगभग १० माह पूर्व अवधेश बजाज के स्थान पर समूह संपादक का पदभार ग्रहण किया था। सिंह की कार्यशैली से पीपुल्स समाचार के अधिकांश स्थानीय संपादक खिन्न थे। इंदौर संस्करण के स्थानीय संपादक प्रवीण खारीवाल ने तो सिंह की ज्यादतियों का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था।
श्री सिंह के इस्तीफे की वजह साफ नहीं है, लेकिन संस्थान में चल रहा वित्तीय संकट प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इधर, नए समूह संपादक के लिए प्रदेश टुडे के सलाहकार संपादक दिनेश गुप्ता का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। एनके सिंह हिंदुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।






