Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुलिस ने फर्जी पत्रकार को पकड़ा, कैमरामैन भाग निकला

लखनऊ। काकोरी थाने की पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर रौब जमाने वाले एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया, जबकि कैमरामैन मौके का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चैनल की आईडी बरामद की है. चैनल के ब्यूरो चीफ की शिकायत पर पुलिस ने  दोनों फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दूसरे युवक की भी तलाश कर रही है.

लखनऊ। काकोरी थाने की पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर रौब जमाने वाले एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया, जबकि कैमरामैन मौके का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चैनल की आईडी बरामद की है. चैनल के ब्यूरो चीफ की शिकायत पर पुलिस ने  दोनों फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दूसरे युवक की भी तलाश कर रही है.

पुलिस ने बताया कि जमीन संबंधित विवाद में दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था. इसी बीची चौक के अकबरी गेट स्थित हमाम वाली गली निवासी मोइन खान व सआदतगंज की तंबाकू मंडी निवासी शकील भी चौकी पर पहुंच गए. मोइन ने खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार और शकील ने कैमरामैन बताते हुए पुलिसकर्मियों को रौब दिखाना शुरू किया और एक पक्ष की तरफदारी करने लगे. जब इनलोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की तो एक दारोगा ने चैनल के ब्यूरो चीफ अचल सक्सेना को फोन करके दोनों कथित पत्रकारों के बारे में जानकारी मांगी. अचल ने ऐसे किसी भी पत्रकार के चैनल से जुड़े होने की बात से इनकार कर दिया. भांडा फूटते देख शकील कैमरा लेकर भाग निकला, जबकि मोइन को पुलिस ने आईडी समेत कस्टडी में ले लिया. थोड़ी देर बाद थाने पहुंचे अचल सक्सेना ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मोइन को गिरफ्तार करके शकील की तलाश शुरू की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...