Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पेड न्यूज माफिया निशिकांत ठाकुर ने भाजपा ज्वाइन कर ‘आप’ को निपटाने की सुपारी ली!

Yashwant Singh : भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और पेड न्यूज के लिए कुख्यात रहा निशिकांत ठाकुर 'राजनीति' अब खुलकर करेगा. सूचना मिली है कि यह शख्स गाजे-बाजे के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसे भाजपा की सदस्यता दिलाई. संभव है कि यह चुनाव वगैरह भी लड़ ले और जीत भी जाए. आप समझ सकते हैं कि भ्रष्ट राजनेताओं और मीडिया माफियाओं के बीच कितना तगड़ा नेक्सस है. दोनों एक दूसरे को प्रोटेक्ट करते हैं और एक दूसरे को गाहे-बगाहे मदद करते हैं. कभी खुल कर तो कभी छिप कर.

Yashwant Singh : भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और पेड न्यूज के लिए कुख्यात रहा निशिकांत ठाकुर 'राजनीति' अब खुलकर करेगा. सूचना मिली है कि यह शख्स गाजे-बाजे के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसे भाजपा की सदस्यता दिलाई. संभव है कि यह चुनाव वगैरह भी लड़ ले और जीत भी जाए. आप समझ सकते हैं कि भ्रष्ट राजनेताओं और मीडिया माफियाओं के बीच कितना तगड़ा नेक्सस है. दोनों एक दूसरे को प्रोटेक्ट करते हैं और एक दूसरे को गाहे-बगाहे मदद करते हैं. कभी खुल कर तो कभी छिप कर.

निशिकांत ठाकुर के नेतृत्व में ही दैनिक जागरण में एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल तक में उगाही होती थी. कई सारे पत्रकारों ने लिखित रूप से आरोप लगाए. प्रेस काउंसिल से लेकर कहां-कहां तक कंप्लेन की. पर सियासी और मीडिया संरक्षण के कारण इस पेड न्यूज माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. दिल्ली-एनसीआर,  हिमाचल, कश्मीर, हरियाणा, पंजाब में हर जगह पर निशिकांत ने अपने खास आदमियों को बिठाया. भरसक कोशिश की कि उसके परिजन, दूर-नजदीक के रिश्तेदार बड़े पदों पर काबिज रहें ताकि बाहर का भेदी लंका न ढावे और घर का भेदी मिल-बांट कर खावे. बिल्डरों, नेताओं, अफसरों से तगड़ी सांठगांठ रखने वाला निशिकांत ठाकुर उन लोगों से खासकर खार खाता जो उसके गोरखधंधे पर सवाल उठाते या उसे उजागर करते. यही वजह है कि वह भड़ास से भी चिढ़ा रहता है. भड़ास ने निशिकांत ठाकुर और इसके गिरोह के कारनामों को समय-समय पर सप्रमाण उजागर किया है और आगे भी करेगा, इसलिए निशिकांत ठाकुर ने फर्जी मुकदमों के जरिए भड़ास और इससे जुड़े लोगों को प्रताड़ित परेशान करने में कोई कोर कसर न छोड़ी.

पर उपर वाले की लाठी ऐसी पड़ी कि इसे लाख प्रयास के बावजूद दैनिक जागरण से बड़े आबरू होकर बाहर जाना पड़ा. जो लोग प्राण जाने तक जागरण से इसके जुड़ाव की बात करते थे, वे झूठे साबित हुए. एक्सटेंशन और पुनर्नियुक्ति की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं. अब तो निशिकांत के चेले चापड़ों को भी द्रुत गति से दैनिक जागरण से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है. ऐसे में भागते भूत की लंगोटी वाले मुहवारे की तर्ज पर खुद को रसूखदार और प्रभावशाली दिखाने के लिए इसने राजनीति की राह पकड़ी है, भाजपा के नेताओं को अपनी कथित अहमियत समझाकर.

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली भारतीय जनता पार्टी को पेड न्यूज का यह माफिया मुबारक.

अब लोगों को यकीन हो चला है कि करप्शन के मामलों में भाजपा सही मायने में कांग्रेस की बी-टीम है. ऐसा अगर न होता तो निशिकांत ठाकुरों को भाजपा में जगह नहीं मिलती.

दैनिक जागरण मूलतः सवर्ण, सामंती, ब्राह्मणवादी और परंपरावादी सोच का अखबार है और इसी सोच-लाइन पर चलने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी. ये दोनों (मीडिया और पार्टी) स्वभाव से दलितों, पिछड़ों, गैर-हिंदुओं, प्रगतिशीलों, तार्किकों और लोकतांत्रिक सोच के लोगों के विरोधी हैं और इनसे जलन रखते हैं. यही कारण है कि समय-समय पर दैनिक जागरण ने दलितों-पिछड़ों की प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टियों और इसके नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया. कभी मायावती के बारे में अपशब्द प्रकाशित किया तो कभी मुलायम-अखिलेश के खिलाफ इसलिए अभियान चलाया कि इसके मालिक को सपा ने दुबारा राज्यसभा में नहीं भेजा. समय समय पर इसने मुस्लिमों के खिलाफ अनाप-शनाप खबरों, अफवाहों का प्रकाशन किया. यही काम भारतीय जनता पार्टी का भी रहा है. मुजफ्फरनगर दंगों में भाजपा और दैनिक जागरण की जुगलबंदी का विश्लेषण कर सच्चाई को आप जान-समझ सकते हैं.

आजकल भारतीय जनता पार्टी और दैनिक जागरण, दोनों ने आम आदमी पार्टी को निपटाने का अभियान चला रखा है. जागरण के मालिकों ने अंदरखाने अपने पत्रकारों को साफ आदेश दे रखा है कि केजरीवा को फोड़ दो. माना जा रहा है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के एक बड़े अभियान के तहत निशिकांत ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी में लाया गया है. अब निशिकांत ठाकुर सुपारी पत्रकारिता के तहत भाजपा में रहते हुए अपने मीडिया के लिंक का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ बड़े नकारात्मक अभियानों को मूर्त रूप देंगे, दिलाएंगे.

जै हो तेरी निशिकांत ठाकुर…

उम्मीद करते हैं कि भाजपा की नेतागिरी करते हुए और 'आप' को निपटाने की साजिशें रचते हुए तुम अपने दिल को सही-सलामत रखने के लिए दिन में कुछ घंटे रोजाना-सो लिया करोगे ताकि लंबे समय तक 'राजनीति' कर सको, कभी मीडिया में रहकर, कभी सियासी दंगल में उतरकर.

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से. संपर्क: 09999330099


इसे भी पढ़ें…

रिटायर होने के बाद निशिकांत ठाकुर करेंगे भाजपा की राजनीति

xxx

दैनिक जागरण वालों ने भी फोटो समेत छाप दिया- निशिकांत ठाकुर सेवानिवृत्त

xxx

अगर निशिकांत जी दोषी कहलाएंगे तो फिर संजय गुप्ता भी दोषी हुए!

xxx

दैनिक जागरण से रुखसत कर दिए गए निशिकांत ठाकुर

xxx

निशिकांत ठाकुर और उनके साथियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की

xxx

निशिकांत से सटे तो नपे, एनसीआर से गैंग के सफाई का अभियान तेज

xxx

दैनिक जागरण की आड़ में संतोष ठाकुर बना धन कुबेर

xxx

निशिकांत ठाकुर का किला ध्वस्त होने की ओर

xxx

दैनिक जागरण में 14 करोड़ की गड़बड़ी, निशिकांत के आदमियों की घेरेबंदी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...