Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

प्रमोद कुमार ने जमशेदपुर में प्रभात खबर ज्‍वाइन किया

 

दैनिक जागरण, जमशेदपुर के वरिष्‍ठ उप संपादक प्रमोद कुमार ने नयी पारी प्रभात खबर जमशेदपुर के साथ शुरू की है। उन्‍होंने प्रभात खबर में अपना नया दायित्‍व संभाल भी लिया है। कुछ दिन पहले प्रमोद कुमार का तबादला दैनिक जागरण प्रबंधन ने सिलीगुडी कर दिया था। चूं‍कि सिलीगुडी में एक तेज तर्रार रिपोर्टर की जरुरत थी लिहाजा दैनिक जागरण ने प्रमोद कुमार का नाम चुना था। कारपोरेट जगत छोडकर प‍त्रकारिता में आये प्रमोद जागरण के अंतर्समूह पत्रकारिता पुरस्‍कार जीतने वाले जमशेदुपर के इकलौते पत्रकार है। 

 

दैनिक जागरण, जमशेदपुर के वरिष्‍ठ उप संपादक प्रमोद कुमार ने नयी पारी प्रभात खबर जमशेदपुर के साथ शुरू की है। उन्‍होंने प्रभात खबर में अपना नया दायित्‍व संभाल भी लिया है। कुछ दिन पहले प्रमोद कुमार का तबादला दैनिक जागरण प्रबंधन ने सिलीगुडी कर दिया था। चूं‍कि सिलीगुडी में एक तेज तर्रार रिपोर्टर की जरुरत थी लिहाजा दैनिक जागरण ने प्रमोद कुमार का नाम चुना था। कारपोरेट जगत छोडकर प‍त्रकारिता में आये प्रमोद जागरण के अंतर्समूह पत्रकारिता पुरस्‍कार जीतने वाले जमशेदुपर के इकलौते पत्रकार है। 
 
दैनिक जागरण में प्रमोद के तबादले की सूचना पाकर कई अखबारों ने उनसे संपर्क किया था। अंतत प्रमोद ने प्रभात खबर के साथ कैरियर की नयी शुरुआत करने का निर्णय लिया। रिपोर्टिंग के साथ डेस्‍क पर समान एकाधिकार रखने वाले प्रमोद की रिपोटिंग में जितने प्रवाह से शब्‍दों की बाजीगरी दिखाते हैं ठीक उसी तरह पेज ले आउट से डिजाइनिंग तक उनका माउस चलता है। रेलवे, बिजली पानी जैसे अहम, जटिल ओर रनिंग बीटों की रिपोर्टिंग में तकनीकी शब्‍दों से नया आयाम रचने वाले प्रमोद को 2001 के दशम में तेजी से विकास करने वाले जमशेदपुर के पत्रकारों के रूप में जाना जाता है। शायद यही वजह रही थी कि जमशेदपुर से प्रकाशित प्रथम हिन्‍दी दैनिक उदितवानी ने हर साल अगस्‍त में अपने स्‍थापना दिवस पर जमशेदपुर मीडिया की दिशा व दशा से जुडे लेख में प्रमोद का जिक्र छह साल पहले ही सबसे संवेदनशील पत्रकारों में एक के रुप में किया था। मंदी और छंटनी के दौर में प्रमोद कुमार के सामने यदि एक साथ कई आफर मिले तो इसका श्रेय उनकी प्रतिभा को ही जाता है। 
 
तबादला किये जाने के बाद उन्‍होंने पारिवारिक प‍रेशानियों व अपने लम्‍बे सेवाकाल का जिक्र करते हुए प्रमोद ने दैनिक जागरण प्रबंधन से अनुरोध किया था कि उन्‍हें जमशेदपुर में बने रहने दिया जाये। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। जिसके बाद उन्‍होंने दैनिक जागरण को अलविदा करते हुए नयी पारी की शुरुआत प्रभात खबर से की। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...