नयी दिल्ली : बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद पूरे देश में फैली शोक की लहर के बीच प्रेस क्लब आफ इंडिया ने नये साल का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है। क्लब के महासचिव अनिल आनंद ने छात्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा पत्रकार जगत संकट की इस घड़ी में युवती के परिजनों के साथ है और हमारी उनके साथ पूरी सहानुभूति है।
दिवंगत बहादुर लड़की की आत्मा की शांति की हम कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदना को जोड़ते हुए हमने तय किया है कि इस साल नए साल का समारोह क्लब में नहीं होगा। क्लब हालांकि खुला रहेगा लेकिन मृतक युवती की आत्मा की शांति के लिए दुवाएं की जाएंगी।
(भाषा)






