अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में रविवार रात एक हिंदी समाचार पत्र में छायाकार युवक ने शादी के लिए तैयार होकर ब्यूटी पार्लर आई दुल्हन को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी छायाकार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मनोता मनोता निवासी पुष्पा नामक युवती की रविवार रात शादी होनी थी। जिसके लिए वो तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी।
ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर जब वह मंडप की तरफ जा रही थी तो तभी प्रेस छायाकार रोहतास ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी छायाकार रोहतास को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है।