फगवाड़ा : शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे आधा दर्जन लुटेरों ने पत्रकार छवि भास्कर को लूट लिया। पुलिस को दी शिकायत में छवि ने बताया कि वह सैर करते जा रहे थे कि मॉडल टाउन रोड पर स्थित चावला वाच कंपनी से कुछ कदम आगे दो मोटरसाइकिलों पर सवार ६ लुटेरों ने घेर लिया। विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई की तथा दातर के बल पर एप्पल आईफोन ४एस तथा नोकिया ई५१ तथा एक हजार रुपए तथा आईकार्ड निकाल लिए। इसके अलावा दो हीरे तथा एक पन्ने की अंगूठी भी छीन ली।
होशियारपुर : पत्रकार वरिंदर प्रताप सिंह राणा की माता तारा देवी का लंबी बीमारी के पश्चात शुक्रवार रात निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। गांव नैनवां में स्वर्गीय तारा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें राजनीतिक, समाजसेवी, धार्मिक व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अंतिम विदाई दी।






