फर्रूखाबाद : कानपुर से प्रकाशित दैनिक अमर उजाला के पत्रकार अखिलेश शर्मा के 60 वर्षीय पिता जगतराम शर्मा का बीती रात 10 बजे लम्बी बीमारी के दौरान प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया. नगर के मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी पत्रकार अखिलेश शर्मा के आवास पर पत्रकारों ने बैठक की.
बैठक में अमर उजाला के जिला संवादाता चन्द्रभान सिंह यादव, नितेश सक्सेना, टीटू, टिन्कू मिश्रा, अवधेश शुक्ला, धीरज अगिनहोत्री, अक्षय मिश्रा, सीपू तिवारी, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद भान शाक्य आदि पत्रकारो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की. इन लोगों ने अखिलेश शर्मा को दुख सहन करने के लिये ढांढस बधाया. स्वर्गीय जगतराम शर्मा कोतवाली थाना जहानगंज के ग्राम लक्ष्मन नगला के मूल निवासी थे. अंतिम संस्कार घटियाघाट में किया गया.





