फोकस टीवी से खबर है कि चैनल के अंदर की राजनीति, कुप्रबंधन एवं अनियमित सेलरी से परेशान लोगों का इस्तीफा देने का क्रम जारी है. फोकस टीवी में वाइस प्रेसिडेंट एचआर सुलेखा, हिंदी डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत सीनियर प्रोड्यूसर पुष्कर चौहान, अंग्रेजी डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत सीनियर प्रोड्यूसर प्रभाष कुमार दत्ता तथा प्रोड्यूसर नवीन त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग काफी समय से फोकस टीवी से जुड़े हुए थे.
सुलेखा, पुष्कर और प्रभाष अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं नवीन त्रिपाठी ने अपनी नई पारी जी यूपी के साथ शुरू की है. उन्होंने आउटपुट में ज्वाइन किया है. नवीन फोकस की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. इसके पहले नवीन ईटीवी, सब टीवी और डीडी न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






