वाराणसी : मूर्धन्य पत्रकार और काशी पत्रकार संघ के मानद सदस्य मनोहर खाडिलकर का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय खाडिलकर पिछले कुछ दिनों से फेंफड़े में संक्रमण से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी में बेहतरीन पकड़ रखने वाले खाडिलकर कई अखबारों से जुड़े रहे हैं। मुंबई में ही खाडिलकर का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र मनोज ने दी। (भाषा)