बनारस में एक खबर को लेकर पत्रकारों तथा पुलिस के बीच चल रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पुलिस इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट कर चुकी है जबकि न्यूज नेशन के स्ट्रिंगर की तलाश में कई बार उनके घर पर भी पुलिस दस्तक दे चुकी है. उनकी गर्भवती पत्नी से भी अनुचित व्यवहार किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि अब तक इस मामले में एकजुटता दिखाते हुए पत्रकारों ने पुलिस के सामने झुकने से इनकार कर दिया था.
अब खबर है कि इस मामले को लेकर अब पत्रकारों में भी गुटबाजी हो गई है. कई पत्रकार बवाल से बचने के डर से अपने को इस पूरे मामले से अलग कर लिया है. हालांकि माना जा रहा है कि जिन लोगों ने इस लड़ाई से खुद को अलग किया है, उनके साथ अगर ऐसी कोई घटना होती है तो दूसरा गुट भी खुद को दूर रखेगा.







