Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बनारस में हिंदुस्‍तान की कमर तोड़ने की तैयारी में जनसंदेश टाइम्‍स, कई के जुड़ने की खबर

जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस हिंदुस्‍तान की कमर तोड़ने की तैयारी कर रहा है. जिस तरह से गोरखपुर में दैनिक जागरण के हालात हैं ठीक वैसा ही हालात बनारस में हिंदुस्‍तान का हो गया है. खबर है कि हिंदुस्‍तान से एक दर्जन से ज्‍यादा लोग जनसंदेश ज्‍वाइन करने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि इन लोगों का चयन हो गया है बस ज्‍वाइनिंग लेटर मिलना बाकी है. इन खबरों के बाद से हिंदुस्‍तान प्रबंधन के होश उड़े हुए हैं.

जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस हिंदुस्‍तान की कमर तोड़ने की तैयारी कर रहा है. जिस तरह से गोरखपुर में दैनिक जागरण के हालात हैं ठीक वैसा ही हालात बनारस में हिंदुस्‍तान का हो गया है. खबर है कि हिंदुस्‍तान से एक दर्जन से ज्‍यादा लोग जनसंदेश ज्‍वाइन करने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि इन लोगों का चयन हो गया है बस ज्‍वाइनिंग लेटर मिलना बाकी है. इन खबरों के बाद से हिंदुस्‍तान प्रबंधन के होश उड़े हुए हैं.

खबर है कि जनसंदेश से जुड़ने वालों में नए और पुराने दोनों हिंदुस्‍तानी शामिल हैं, जिनमें विजय विनीत, योगेश गुप्‍ता पप्‍पू, राधेश्‍याम कमल, लक्ष्‍मीकांत द्विवेदी, असद कमाल लारी, पवन सिंह, वशिष्‍ठ नारायण सिंह और सर्कुलेशन से रामदुलार सिंह एवं एक अन्‍य व्‍यक्ति शामिल हैं. योगेश गुप्‍ता पप्‍पू दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्‍तान समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं. इस समय वे काशी पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष भी हैं. लारी पिछले पन्‍द्रह सालों से हिंदुस्‍तान के साथ थे, परन्‍तु कुछ दिन पहले ही उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था. पवन सिंह भी हिंदुस्‍तान के साथ जुड़े रहे हैं और पुराने साथी हैं. बनारस के क्राइम रिपो‍र्टिंग में इनकी अच्‍छी पकड़ है.

विजय विनीत हिंदुस्‍तान में सीनियर रिपोर्टर हैं. पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय विनीत अपने खोजी खबरों के लिए पहचाने जाते रहे हैं. दैनिक जागरण के साथ लखनऊ, बरेली, अमर उजाला के साथ बरेली तथा हिंदुस्‍तान के साथ बनारस में रह चुके हैं. विजय के पास दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्‍तान के सात एडिशनों को लांच कराने की भी अनुभव है. वे बरेली, देहरादून, हिमाचल, हरियाणा, जालंधर, बनारस में इन अखबारों की लांचिंग में शामिल रहे हैं. जनसंदेश टाइम्‍स उनके लांचिंग पैड का आठवां डेस्‍टीनेशन होगा. 

खबर है कि जनसंदेश के संपादकीय कर्मियों के चयन में आशीष बागची, विजय विनीत और असद कमाल लारी की तीन सदस्‍यीय कमेटी गठित की गई है. सूत्रों का कहना है कि विजय विनीत को कोआर्डिनेशन की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. वे सिटी एवं डेस्‍क का कोआर्डिनेशन देखेंगे. सिटी का काम असद कमाल लारी के जिम्‍मे रहेगा जबकि अपकंट्री के प्रभारी वशिष्‍ठ नारायण सिंह होंगे. खबर है कि विजय विनीत ने अभी हिंदुस्‍तान से इस्‍तीफा नहीं दिया है, वे मेडिकल लीव पर चल रहे हैं. विजय फिलहाल सोनभद्र ब्‍यूरोचीफ की जिम्‍मेदारी निभा रहे हैं. खबर है कि जल्‍द ही कई और लोग भी हिंदुस्‍तान से इस्‍तीफा देकर जनसंदेश ज्‍वाइन करने वाले हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...