Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

बिजनेस भास्‍कर के बचे पत्रकार अपनी नौकरी को लेकर चिंता में

भास्कर पत्र समूह के आर्थिक अखबार बिजनेस भास्कर में मची भगदड़ को लेकर वहां काम कर रहे पत्रकार गहरी चिंता में डूब गए हैं। तमाम मीडिया न्यूज साइट पर आई खबरों और दफ्तर के अंदर हो रही कानाफूसी से इस अखबार के जल्द बंद होने की आशंका से वे चिंतित हैं। न मालिक और न ही संपादक एसके सिंह अपने पत्रकारों और पेज डिजाइनरों को यह समझा रहे हैं कि घबराए नहीं।

भास्कर पत्र समूह के आर्थिक अखबार बिजनेस भास्कर में मची भगदड़ को लेकर वहां काम कर रहे पत्रकार गहरी चिंता में डूब गए हैं। तमाम मीडिया न्यूज साइट पर आई खबरों और दफ्तर के अंदर हो रही कानाफूसी से इस अखबार के जल्द बंद होने की आशंका से वे चिंतित हैं। न मालिक और न ही संपादक एसके सिंह अपने पत्रकारों और पेज डिजाइनरों को यह समझा रहे हैं कि घबराए नहीं।

दरअसल यतीश रजावत के हटने के बाद एसके सिंह अपने परिचित पत्रकारों को नौकरी देने की फिराक में रहे। मगर मालिकों के खासमखास डायरेक्टर डा. अग्रवाल ने इसकी इजाजत नहीं दी। तो उन्‍होंने रछित सिंह, राय तपन और लोकेश को परेशान करना शुरू कर दिया ताकि इनके जाने के बाद उनके परिचित पत्रकार आ सकें। दो लोग छोड़ गए, लोकेश अभी डंटे हुए हैं। रतन शेखावत हर अखबार में अपनी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

यहां अप्रैल में मिलने वाली वेतन बढोतरी अब तक नहीं दी गई है। सांत्वना दी जा रही है कि अगस्त नहीं तो सितंबर से वेतन बढ़ जाएगा। कुछ लोग कहते हैं कि रजावत के हटने पर एसके सिंह को राजीव सिन्हा और मंडल नाम के दो पत्रकार गुमराह कर रहे हैं। श्री सिंह ने संपादक पद की कुर्सी पाने के लिए अपने सीनियर और एक्सपर्ट हरवीर सिंह को आर्थिक संपादक पद से हटवा दिया। अभी वे अमर उजाला में हैं। फिलहाल बिजनेस भास्कर में इस बात की खुफियागिरी हो रही है कि राय तपन, रछित के बाद अब कौन पत्रकार इस्तीफा देगा। इस्तीफा देने के पहले ही उनको निकाले जाने की योजना बनाई जा रही है। बिजनेस भास्कर के पांच साल पूरा होने पर अब तक कोई समारोह भी नहीं हो सका है। इसी से लोग इस अखबार के बंद होने की आशंका जता रहे हैं। (कानाफूसी)

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...