Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बिजली चोरी में फंसे अखबार-चैनल के मालिक, मामला दर्ज

आगरा में सी न्‍यूज एक्‍सप्रेस तथा सी न्‍यूज चैनल समेत कई चैनलों को चलाने वाले जैन बंधुओं पर बिजली चोरी का आरोप लगा है. आगरा में बिजली आपूर्ति करने वाली प्राइवेट कंपनी टोरंट ने सी ग्रुप के दो डाइरेक्‍टरों के खिलाफ आगरा के शाहगंज में बिजली चोरी और कर्मचारियों से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है. खबर है कि तीनों डाइरेक्‍टर फरार हैं. पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है. सी ग्रुप पर बारह लाख रुपये का बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया है.

आगरा में सी न्‍यूज एक्‍सप्रेस तथा सी न्‍यूज चैनल समेत कई चैनलों को चलाने वाले जैन बंधुओं पर बिजली चोरी का आरोप लगा है. आगरा में बिजली आपूर्ति करने वाली प्राइवेट कंपनी टोरंट ने सी ग्रुप के दो डाइरेक्‍टरों के खिलाफ आगरा के शाहगंज में बिजली चोरी और कर्मचारियों से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है. खबर है कि तीनों डाइरेक्‍टर फरार हैं. पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है. सी ग्रुप पर बारह लाख रुपये का बिजली चोरी का जुर्माना लगाया गया है.

आगरा के जैन बंधु सी न्‍यूज एक्‍सप्रेस अखबार एवं सी न्‍यूज चैनल समेत तीन अन्‍य चैनलों का संचालन दो बिल्डिंगों में करते हैं. सी न्‍यूज प्रबंधन के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर आगरा में बिजली आपूर्ति करने वाली प्राइवेट कंपनी टोरंट के कुछ कर्मचारी जांच के लिए सी न्‍यूज के दफ्तर पहुंचे. जांच के दौरान उन्‍होंने पाया कि एक बिल्डिंग में तो मीटर लगा हुआ है लेकिन दूसरे में मीटर नहीं लगा है. यहां चोरी से बिजली जलाई जा रही है. बिजली की खपत भी तय लोड से ज्‍यादा हो रही है. 

बिजली कर्मी इसे चोरी मानते हुए जब लाइन काटने की कार्रवाई करने लगे तो प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रानिक के कई कर्मचारी बिजली विभाग वालों से भिड़ गए. इन लोगों को मारापीटा भी गया. खबर है कि यह सारा काम डाइरेक्‍टरों की शह पर हुआ. यह घटना गुरुवार यानी 26 अप्रैल को हुई. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की लिखित शिकायत शाहगंज थाने में की, जिसके बाद इन लोगों का मेडिकल मुआयना कराया गया. 26 को पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया.

बिजली विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी 27 को भी जांच के लिए सी न्‍यूज के ऑफिस पहुंचे. इस दौरान उनके साथ शाहगंज, हरिपर्वत और लोहामंडी थाना की भारी संख्‍या में पुलिसबल भी मौजूद था. बिजली कर्मचारियों ने पूरे बिल्डिंग की जांच पड़ताल की, जिसमें बिजली चोरी की बात सामने आई. इतना ही नहीं, जिस लाइन को बिजलीकर्मी काट गए थे उसे दुबारा जोड़ दिया गया था. सी न्‍यूज के इस चोरी पर बिजली विभाग ने 12 लाख रुपये का पेनाल्‍टी लगाया है.

इसके बाद बिजली विभाग के इंजीनियर की शिकायत पर कंपनी के दो डाइरेक्‍टर पंकज जैन व योगेश जैन तथा कुछ कर्मचारियों के खिलाफ शाहगंज थाने में बिजली चोरी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. खबर है कि दोनों डाइरेक्‍टर फरार हैं. खबर आ रही थी कि इन लोगों ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अप्‍लीकेशन भी डाली है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. कंपनी के वरिष्‍ठ अधिकारी भी बिजली चोरी के पैसे की रिकवरी की कोशिश कर रहे हैं.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर शाहगंज थानाध्‍यक्ष सतीश यादव ने बताया कि इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं. अपराध संख्‍या 211 में विद्युत अधिनियम एक्‍ट की धारा 135 लगाया गया है, जो बिजली चोरी से संबंधित है. अपराध संख्‍या 212 में आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि अपराध संख्‍या 213 में विद्युत अधिनियम एक्‍ट 136 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो चोरी और कटी बिजली दुबारा जोड़ने के लिए लगाई गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...