हिंदुस्तान से जुड़े कार्टूनिस्ट पवन हजारों-लाखों लोगों के फेवरेट हैं, लिहाजा उन्हें सिर्फ अपना फेवरेट बताना नाइंसाफी होगी. पवन अक्सर अपने कार्टूनों के सहारे इतनी बड़ी बातें कह जाते हैं, जिनको कहने की हिम्मत कलम से लिखने वाले सिपाहियों में नहीं होती है. बिहार में लंबे अरसे से सीएम नीतीश कुमार की भूमिका पर उंगली उठती रही है कि वे तमाम बड़े अखबारों को सरकार विज्ञापनों के जरिए नियंत्रित करते रहे हैं.
जो पत्रकार उन्हें पसंद नहीं आता उसे संस्थान से बाहर भी करवा देते हैं, इस तरह के तमाम आरोप भी नीतीश पर लगते रहते हैं. इन्हीं आरोपों, सच्चाइयों और गाशिपों को ध्यान में रखते हुए पवन ने बहुत ही बढि़या कार्टून बनाया है. आप भी देखिए, पढि़ए, आनंद लीजिए और पवन को बधाई दीजिए.






