बिहार से खबर है कि हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट वाईसी अग्रवाल का तबादला दिल्ली कर दिया गया है. कंपनी के वरिष्ठ साथी वाईसी अग्रवाल लम्बे समय से बिहार में हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगे हुए थे. कहा जाता है कि बिहार में हिंदुस्तान उन्हीं के नेतृत्व व मेहनत की बदौलत इतनी ऊंचाई छूने में सफल रहा. वाईसी अग्रवाल की जगह किसे बिहार भेजा जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.






