Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

बीएजी के मीडिया इंस्टीच्यूट की तरफ से नोएडा में तीन दिनी मीडिया फेस्ट मंथन सात मार्च से

बीएजी नेटवर्क के मीडिया इंस्टीच्यूट आईजोम्स (ISOMES) की तरफ से नोएडा में तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट मंथन का आयोजन किया जा रहा है. इस फेस्ट में मीडिया की कई जानी मानी हस्तियां और फिल्म निर्देशक दिल्ली के कई मीडिया संस्थानों के छात्रों से रुबरू होंगे. 7 मार्च से 9 मार्च तक फिल्मसिटी , नोएडा में न्यूज 24 कैंपस में होने वाले इस मीडिया फेस्ट के पहले दिन सुबह 11 बजे एक सेमिनार होगा, जिसमें सीएनएन आईबीएन के एडीटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई , एबीपी न्यूज के एडीटर शाजी जमां, बीएजी नेटवर्क की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद , दूरदर्शन के डीजी त्रिपुरारी शरण और फिल्म अभिनेता और सांसद राज बब्बर हिस्सा लेंगे.

बीएजी नेटवर्क के मीडिया इंस्टीच्यूट आईजोम्स (ISOMES) की तरफ से नोएडा में तीन दिवसीय मीडिया फेस्ट मंथन का आयोजन किया जा रहा है. इस फेस्ट में मीडिया की कई जानी मानी हस्तियां और फिल्म निर्देशक दिल्ली के कई मीडिया संस्थानों के छात्रों से रुबरू होंगे. 7 मार्च से 9 मार्च तक फिल्मसिटी , नोएडा में न्यूज 24 कैंपस में होने वाले इस मीडिया फेस्ट के पहले दिन सुबह 11 बजे एक सेमिनार होगा, जिसमें सीएनएन आईबीएन के एडीटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई , एबीपी न्यूज के एडीटर शाजी जमां, बीएजी नेटवर्क की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद , दूरदर्शन के डीजी त्रिपुरारी शरण और फिल्म अभिनेता और सांसद राज बब्बर हिस्सा लेंगे.

मीडिया फेस्ट के दूसरे दिन सुबह दस बजे जाने माने फिल्म निर्देशक और शोमैन के नाम से मशहूर सुभाष घई सिनेमा और समाज के रिश्तों पर छात्रों से खुला संवाद करेंगे. दोपहर 12 बजे टाइम्स नाऊ के एडीटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और आईबीएन -7 के मैनेजिंग एडीटर आशुतोष एक ओपन सेशन में हिस्सा लेंगे . इस ओपन सेशन का विषय है – क्या डिबेट संचालित करने वाले एंकर और संपादक की अपनी राय होनी चाहिए …अपनी आक्रामक छवि की वजह से टीवी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय अर्णब गोस्वामी इस देश के सबसे चर्चित टीवी एंकर हैं . टाइम्स नाऊ की पहचान ही अर्णब से हैं . जब वो किसी भी मुद्दे पर बहस करते हैं , सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाते हैं तो उसका जबरदस्त असर होता है . हिन्दी में आशुतोष भी ऐसे ही तेज तर्रार संपादक एंकर हैं . बेबाक और तीखे तेवर के लिए चर्चित आशुतोष खुलकर अपनी राय रखते हैं. इन दोनों के साथ ओपन सेशन को सुनना दिलचस्प अनुभव होगा .

फेस्ट के तीसरे दिन ओंकारा फेम वाले फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज मुख्य अतिथि होंगे .तीन दिनों तक चलने वाले इस मीडिया फेस्ट मंथन की खासियत ये है कि सेमिनारों और खुली बहसों के बीच – बीच में कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होंगी , जिसमें दिल्ली के एक दर्जन से ज्यादा मीडिया संस्थानों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं . पीटीसी कंपीटीनश , एंकर हंट , स्कृप्ट लेखन , आरजे कंपीटीशन , एडमेड शो , डाक्यूमेंट्री निर्माण,  नुक्कड़ नाटक से लेकर कई विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन इस फेस्ट  का खासियत है . प्रतियोगिताओं में जीतने वाले मीडिया छात्रों को अर्णब गोस्वामी , आशुतोष , सुभाष घई और विशाल भारद्वाज समेंत कई जानी मानी हस्तियां ट्राफी और सर्टिफिकेट देंगी . दिल्ली के कई मीडिया संस्थानों के छात्र इस फेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं और अलग अलग कंपीटीशन के लिए वरिष्ठ टीवी पत्रकारों और एंकरर्स को जूरी बनाया गया है , ताकि सही चयन हो सके .  आईजोम्स के इस मीडिया मंथन में कई टीवी चैनलों और अखबारों के वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहेंगे .

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...