गवर्नेंस नाऊ मैग्जीन के एडिटर बी. वेंकट राव ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. उन्होंने डूबते बेसहारा सहारा का दामन थाम लिया है. उन्हें सहारा मीडिया के न्यूज चैनलों का ग्रुप एडिटर बनाया गया है. बताया जाता है कि बी. वेंकट राव को सहारा प्रबंधन ने अपने यहां इंट्रोड्यूस कर दिया है.
वेंकट के बारे में कहा जाता है कि वे सींसियर व कमिटमेंट वाले शख्स हैं. वे अपने अधीनस्थों के साथ बेहद फ्रेंडली एप्रोच रखते हैं. वेंकट फ्री प्रेस जर्नल, द इंडियन एक्सप्रेस (अहमदाबाद और मुंबई), टाइम्स आफ इंडिया के एडिटर रह चुके हैं. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के आफ्टरनून न्यूजपेपर टुडे को लांच कराया. स्टार टीवी में एडिटर रहे. जी टीवी में ग्रुप एडिटर रहे.
भड़ास तक अपनी बात, जानकारी [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






