Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

भाजपा एमएलए ध्रुव नारायण की पंद्रह प्रेमिकाएं, सबको मोबाइल व सिम गिफ्ट किया

: जाहिदा और ध्रुव का सेक्स करते हुए वीडियो सीबीआई के कब्जे में : जी हां. चाल चेहरा चरित्र को लेकर लगातार चिंतन मनन करते रहने वाली भाजपा के एक विधायक की यह हकीकत है. ये सज्जन या दुर्जन, जो कह लें, हैं ध्रुवनारायण सिंह. शहला मसूद हत्याकांड में सीबीआई ने जो चार्टशीट दायर की है, उसमें बताया गया है कि इन विधायक साहब की कुल पंद्रह प्रेमिकाएं हैं और इन्होंने सबको मोबाइल व सिम गिफ्ट कर रखा है. जाहिर है, बिल भी भाई साहब ही भरते होंगे. दो बच्चों के बाप ध्रुव नारायण मध्य प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

उनके पिता गोविंद नारायण सिंह 1967 से 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और फिर 1988-89 में बिहार के राज्यपाल भी रहे. ध्रुव नारायण फिलहाल भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोशिएसन के अध्यक्ष भी हैं. वो मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के भी अध्यक्ष थे. शेहला हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें भाजपा के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था. 52 वर्षीय विधायक ध्रुव नारायण सिंह के निजी जीवन को लेकर सीबीआई की चार्जशीट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. लाई डिटेक्टर टेस्ट और पूछताछ में सीबीआई को पता चला कि विधायक ध्रुव नारायण सिंह की 15 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और उन्होंने सभी को सिम कार्ड और मोबाइल भी खरीद कर दिए. हालांकि बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने इस तरह के आरोपों को पूरी तरह बेबुनिया बताया है.

शहला मसूद हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हत्या में शामिल होने की आरोपी जाहिदा परवेज के ध्रुव से जिस्मानी रिश्ते थे. जाहिदा ध्रुव नारायण के प्यार में इतनी पागल थी कि उसने अपने दफ्तर में विधायक के साथ सेक्स करते हुए अपने वीडियो भी बना लिए थे. ये वीडियो सीबीआई के कब्जे में है. जांच में सीबीआई के हाथ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं लगा है जिसके आधार पर कहा जा सके कि ध्रुवनारायण सिंह भी हत्या में शामिल हैं. अब तक सीबीआई ने शेहला हत्याकांड में भाड़े के हत्यारों इरफान, शाकिब अली (डेंजर) और तबिश खान समेत जाहिदा परवेज और शबा फारूकी को चार्जशीट में आरोपी बनाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...