Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भाजपा का नया रेडियो विज्ञापन : दिमागी दिवालिएपन का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन

Sanjaya Kumar Singh : भाजपा का नया विज्ञापन सुना आप लोगों ने। मजेदार है। दिमागी दिवालिएपन का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन। रेडियो पर आ रहे इन दो अलग-अलग विज्ञापनों में भ्रष्टाचार और महंगाई भारतवासियों को फोन करके बता रहे हैं कि ‘वो’ (उत्तर भारत में पति के लिए प्रचलित है पर इस विज्ञापन में मोदी के लिए प्रयोग किया गया है) आ रहे हैं। इसलिए इन दोनों को भारत छोड़ना पड़ेगा।

Sanjaya Kumar Singh : भाजपा का नया विज्ञापन सुना आप लोगों ने। मजेदार है। दिमागी दिवालिएपन का खुल्लम-खुल्ला प्रदर्शन। रेडियो पर आ रहे इन दो अलग-अलग विज्ञापनों में भ्रष्टाचार और महंगाई भारतवासियों को फोन करके बता रहे हैं कि ‘वो’ (उत्तर भारत में पति के लिए प्रचलित है पर इस विज्ञापन में मोदी के लिए प्रयोग किया गया है) आ रहे हैं। इसलिए इन दोनों को भारत छोड़ना पड़ेगा।

इस तरह की नौटंकी से वोट मिलने की उम्मीद करना हास्यास्पद है। वो भी तब जब हिन्दी में कहावत है, “सैंया (वो) भए कोतवाल तो डर काहे का।” और यह विज्ञापन बता रहा है कि ‘वो’ के आने से जब इन दोनों ने भारत छोड़ने का प्रचार करना शुरू कर ही दिया है (बिल्कुल मियां-बीवी के झगड़े की तरह) तो कोई न कोई इन दोनों को यहीं रहने के लिए मना ही लेगा (भाजपा में क्या भ्रष्ट नहीं हैं) और फिर भाजपा राज में ये दोनों खुल कर बोलेंगे – सैंया भए पीएम।

इस पार्टी के पास आईडिया का इतना अकाल है तो विजन और प्लानिंग का क्या होगा। भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी का मुद्दा है और भले ही उसने इसपर कॉपी राइट नहीं कराया हो पर जब दोनों पार्टियां एक ही मुद्दे पर वोट मांगेगी तो खुद ही ए और बी टीम बन जाएंगी। विरोधियों के लिए यह पार्टी ज्यादा काम नहीं छोड़ती है। खुद ही सब कुछ करने में सक्षम है। टिकट बंटवारे में बिलावजह विवाद पैदा करके मोदी की आंधी की पोल खोल दी। इस झगड़े में सुरक्षित मानी जा रही लखनऊ सीट राजनाथ सिंह ने खुद ले ली। अपनी पिछली गाजियाबाद सीट पर भाजपा के हारने का पुख्ता बंदोबस्त कर दिया और मोदी को पहुंचा दिया बनारस। अब यह ‘वो’ का नया खेल आया है। देखते रहिए।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...