Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘भारत भावना दिवस’ के बहाने भावनाओं से खेलने की तैयारी में सहारा समूह!

सुप्रीम कोर्ट और सेबी के फंदे में बुरी तरह उलझा सहारा समूह पहले तो तमाम याचिकाएं दायर करके सेबी और सुप्रीम कोर्ट को बरलगलाने-उलझाने तथा ज्‍यादा से ज्‍यादा समय तक इस मामले को लटकाए रखने की कोशिश की. कई बार  विज्ञापन प्रकाशित करवाकर सेबी समेत तमाम संस्‍थाओं को परोक्ष रूप से डराने की भी कोशिश की. पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब सहारा समूह ने बिना मौसम के बरसात की तरह 'भारत भावना दिवस' मनाने जा रहा है. इसके लिए तमाम अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट और सेबी के फंदे में बुरी तरह उलझा सहारा समूह पहले तो तमाम याचिकाएं दायर करके सेबी और सुप्रीम कोर्ट को बरलगलाने-उलझाने तथा ज्‍यादा से ज्‍यादा समय तक इस मामले को लटकाए रखने की कोशिश की. कई बार  विज्ञापन प्रकाशित करवाकर सेबी समेत तमाम संस्‍थाओं को परोक्ष रूप से डराने की भी कोशिश की. पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब सहारा समूह ने बिना मौसम के बरसात की तरह 'भारत भावना दिवस' मनाने जा रहा है. इसके लिए तमाम अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराए गए हैं.

सहारा समूह 6 मई को भारत भावना दिवस के तहत विश्‍व रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत ग्‍यारह लाख लोग एक साथ राष्‍ट्रगान गाएंगे. सहारा पाकिस्‍तान द्वारा बनाए गए रिकार्ड को तोड़ना चाहता है. सहारा इसके पहले भी देश के नाम पर अजीबो गरीब विज्ञापन प्रकाशित करवा चुका है. चाहे वो कामनवेल्‍थ गेम्‍स के दौरान भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामले के समय का हो या किसी और मामले का. पर इस बार माना जा रहा है कि सहारा की सारी कवायद बेकार जाने वाली है.

इसकी टोपी उसके सर पर पहनाकर बड़ा आर्थिक साम्राज्‍य बनाने वाले सहारा समूह की गर्दन सेबी और सुप्रीम कोर्ट के पंजे में बुरी तरह फंस चुकी है. 217 शहरों में लोगों को आवास उपलब्‍ध कराने का सपना दिखाकर धंधा करने वाला सहारा समूह आजतक किसी शहर में इस सपने को पूरा नहीं कर सका है. लखनऊ के गोमती नगर में ही शर्तो का उल्‍लंघन करते हुए सुब्रत रॉय ने लोगों को आवास उपलब्‍ध कराने की बजाय खुद का राजमहल तैयार करा रखा है. अब तक तमाम नेताओं, अभिनेताओं, ब्‍यूरोक्रेट्स को ओबलाइज करने वाला सहारा समूह इस कदर उलझ गया है कि खुद सुब्रत रॉय पर ही गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

बताया जा रहा है कि सेबी के चंगुल में फंस चुका सहारा समूह अब भारत भावना दिवस मनाकर और अपने पोती के अन्‍नप्रासन्‍न की तस्‍वीरें अखबारों में प्रकाशित करवाकर निवेशकों के टूट चुके विश्‍वास को रोकने का प्रयास कर रहा है. सेबी प्रकरण के बाद से कंपनी को कानूनी मोर्चे पर मुश्किलों का सामना तो करना ही पड़ रहा है, निवेशक भी सहारा से दूर जा रहे हैं. तमाम निवेशक अपने पैसे निकालने के लिए आवेदन भी कर रहे हैं. इन सब कारणों से सहारा समूह परेशान है इसलिए भावना दिवस की आड़ में लोगों की भावनाओं से खेलने की तैयारी कर रहा है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...