दैनिक भास्कर के अलग-अलग आफिसों से कई लोगों के इस्तीफे की सूचना है. जयपुर कार्यालय में कार्यरत उपसंपादक दिलीप शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वो अब खुद की पत्रिका संचालित करेंगे. सूचना के अनुसार दिलीप ने हाल ही में अपनी नयी मासिक पत्रिका "राहें.. सफलता की" के प्रथम अंक का विमोचन कराया था. विमोचन के ठीक बाद उन्होंने स्थानीय संपादक लक्ष्मी प्रसाद पन्त और प्रादेशिक प्रभारी शक्ति सिंह से मिलकर पत्रिका का प्रकाशन करने की बात बताते हुए अपना इस्तीफा दे दिया. उल्लेखनीय है की वर्ष 2008 से भास्कर में कार्यरत दिलीप वर्तमान में टोंक प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. दैनिक भास्कर से पूर्व उन्होंने पंजाब केसरी में काम किया था.
उधर, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से नरेंद्र और भारत भूषण ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों दैनिक ट्रिब्यून से जुड़ गए हैं. चंडीगढ़ से ही एक अन्य खबर के मुताबिक आज समाज से विवेक शर्मा और रवि अटवाल का इस्तीफा हो गया है. विवेक दैनिक ट्रिब्यून गए हैं और रवि अटवाल अमर उजाला.
पत्रिका रायपुर में कार्यरत नीरज तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, मेरठ चीफ सब एडिटर के रूप में पहुंचे हैं. इकोनामिक टाइम्स हिंदी दिल्ली से आशुतोष गु्प्ता ने इस्तीफा देकर पत्रिका रायपुर का दामन थामा है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के माध्यम से करें.






