अश्लीलता और कूपमंडूकता के लिए कुख्यात भास्कर डाट काम अपनी नियति को प्राप्त हो गया लगता है. ढेर सारे वायरस ने इस साइट पर अटैक कर दिया है. जो लोग इस साइट को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके कंप्यूटर-लैपटाप भी वायरस से संक्रमित हो जा रहे हैं. इसलिए आप लोग भी भास्कर डाट काम कुछ दिनों तक खोलने की कोशिश मत करना.
यह पता नहीं चल पा रहा है कि वायरस इस साइट पर स्थायी रूप से रहने आए हैं या कुछ दिनों के विजिट पर हैं. भास्कर डाट काम की तकनीकी टीम वायरसों से निपटने में लगी है पर खुद को असहाय पा रही है. भास्कर डाट काम खोलने पर वायरस अटैक का जो संदेश आ रहा है, उसका एक स्क्रीन शाट भड़ास के पास भास्कर डाट काम के एक पाठक ने भेजा है और भड़ास के माध्यम से दूसरों को साइट न खोलने के लिए आगाह किया है.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






