हरिभूमि प्रबंधन ने फिर अपने विस्तार की घोषणा की है. प्रबंधन यह विस्तार छत्तीगढ़ के रायगढ़ में करने जा रहा है. हालांकि यह घोषणा पूरा होगा या नहीं कहना मुश्किल है, क्योंकि इसके पहले प्रबंधन ने पिछले साल मध्य प्रदेश में भोपाल और ग्वालियर से अखबार के नए एडिशन लांच करने की योजना तैयार की थी तथा इसकी घोषणा भी की गई थी. परन्तु अब तक मध्य प्रदेश में जबलपुर को छोड़कर हरिभूमि कहीं अपना यूनिट स्थापित नहीं कर सका है.
प्रबंधन का मानना है कि वह रायगढ़ एडिशन लांच करके झारखंड और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों के हिंदी भाषी लोगों को कवर करेंगे. प्रबंधन उड़ीसा में हिंदी अखबारों के खालीपन को देखते हुए रायगढ़ से नया एडिशन शुरू करने की योजना तैयार की है. इसे जून में लांच करने की तैयारी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि हरिभूमि प्रबंधन रायगढ़ से अखबार का नया एडिशन लांच करता है या यह भी एमपी के ग्वालियर एवं भोपाल की तरह टांय-टांय फिस्स हो जाता है.






