Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पीटीआई भवन पर कब्जा करने की तैयारी

भोपाल। देश के प्रीमियम समाचार अभिकरण 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' के भोपाल कार्यालय के भवन पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस का मुख्यालय इस पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस हेडक्वाटर के गेट नं. 3 से सटे 'मोती बंगला' में पीटीआई का ऑफिस है, जो पीडब्ल्यूडी ने 1956 में प्रदेश बनने के साथ ही इसे किराए पर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार किराया अद्यतन है। 
भोपाल। देश के प्रीमियम समाचार अभिकरण 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' के भोपाल कार्यालय के भवन पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस का मुख्यालय इस पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस हेडक्वाटर के गेट नं. 3 से सटे 'मोती बंगला' में पीटीआई का ऑफिस है, जो पीडब्ल्यूडी ने 1956 में प्रदेश बनने के साथ ही इसे किराए पर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार किराया अद्यतन है। 
 
पिछले दिनों एडीजी योजना पवन जैन पीटीआई ऑफिस में बिना किसी को सूचित किए शाम के समय लावलश्कर सहित जा धमके और मातहतों को निर्देश देने लगे ये यहां से तोड़ दो, ये सड़क यहां तक चौड़ी कर दो, यहां पार्किंग बना देंगे। अपने स्टाफ से इसकी सूचना मिलने पर अगले दिन पीटीआई के साथी, डीजीपी नंदन दूबे से शिकायत लेकर पहुंचे, तो उन्होंने कहा कि ये बिल्डिंग तो पुलिस की है, हमने पीडब्ल्यूडी को लीज़ पर दी थी. हमें बताया गया है कि आपको इसे खाली करने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है। जबकि सच्चाई यह है क़ी पीटीआई पर धावा बोलने से पूर्व पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया। 
 
पुलिस की इस जबरिया कार्यवाही से पत्रकार जगत में हड़कम्प मच गया है और इसे लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पीटीआई के विरुद्ध कार्यवाही को नहीं रोका गया तो आंदोलन किया जायेगा।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...