Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मनीष सिसौदिया के बाद अब कुमार विश्वास को डराने के लिए घर घेरा

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जनयुद्ध से भ्रष्टाचारी कितने बौखला गए हैं, इसका ताज़ा उदाहरण कल शाम देखने को मिला. इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख नेताओं में से एक डॉ. कुमार विश्वास के निवास पर कल शाम एक दर्ज़न से ज्यादा संदिग्ध युवकों ने धावा बोल दिया. इन युवकों ने पहले कुमार विश्वास के घर को घेर लिया.

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जनयुद्ध से भ्रष्टाचारी कितने बौखला गए हैं, इसका ताज़ा उदाहरण कल शाम देखने को मिला. इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख नेताओं में से एक डॉ. कुमार विश्वास के निवास पर कल शाम एक दर्ज़न से ज्यादा संदिग्ध युवकों ने धावा बोल दिया. इन युवकों ने पहले कुमार विश्वास के घर को घेर लिया.

उस समय डॉ कुमार एबीपी न्यूज पर घर बैठे लाइव दे रहे थे. उनके ड्राइवर की सूझबूझ से घर का दरवाजा बंद कर लिया गया. तब भी वो युवक आधे घंटे तक उनके घर को घेरे खड़े रहे. कुछ समय बाद कुछ और मेहमानों के आगमन से डॉ कुमार विश्वास के निवास पर उनके लोगों की ज्यादा संख्या देख कर वो युवक अपने-अपने वाहनों में बैठ कर भाग गए.

इससे पहले मनीष सिसोदिया के घर पर तीन युवक दिन के समय उनकी पत्नी को सामने से हटा कर अन्दर घुस गए थे. वो मनीष के घर में घुस कर उन्हें ढूंढने लगे और उन्हें न पा कर वापस लौट गए. उनकी पत्नी को अगले दिन बच्चे को लेने को जब स्कूल जाना था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर धमकाने की कोशिश की थी.

टीम केजरीवाल के लोगों का कहना है- ''इन लोगों को लगता है कि इन सब छोटी और घटिया गीदड़ भभकियों से टीम केजरीवाल के लोग डर जायेंगे पर यह सच नहीं है. हम आत्मरक्षार्थ कुछ भी करेंगे लेकिन देश को लूट रही भ्रष्टाचारी ताकतों के सामने जम कर खड़ा होना बंद नहीं करेंगे क्योंकि इस देश के आम आदमी की ताक़त को ये डरे हुए लोग शायद कम आंक रहे हैं.''

घटना के बारे में डा. कुमार विश्वास ने फेसबुक पर जो लिखा है, वह इस प्रकार है- ''कल की घटना के बाद से सब साथी, शुभचिंतक और परिवारजन हमारी सुरक्षा को ले कर चिंतित हैं. लेकिन साथ ही इस बात से सब उत्साह में भी हैं कि हमारा प्रयास रंग ला रहा है, क्यूँकि घर तक लोग भेजने से इन भ्रष्टाचारियों का डर ज्ञापित हो रहा है. आज ऑफिस में दिवाली जैसे त्यौहार के दिन, इस उम्र में मोदीनगर के पूठरी गाँव से चलकर एक ताऊ जी आये हैं. कल की घटना पर, मुझे टी.वी. पर बिना मुस्काए बात करते देख कर चिंतित हो उठे हैं. कहते हैं "बेट्टा उसी तरह मुस्का के बोल जैसे बोलता है ,महारा सारा गाम और हम सब तेरे और तेरे साथियों के साथ हैं ,डरियो मत!" आखँ भर आई और मन बड़ा हो गया…. अन्दर से गूँज उठ रही है…"तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन-चार रहे न रहें..!" आप सब भी अंतर के दीपक को हिम्मत की आग से रोशन करें इस दिवाली..इस हिम्मतवर बुजुर्ग की तरह ! वादा है अँधेरा हारेगा ! जय हिन्द !''

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...