महाराष्ट्र के मराठी पत्रकारिता जगात की दो शीर्ष संस्थाए हैं- मराठी पत्रकार संघ और मराठी पत्रकार परिषद. खबर है कि मराठी पत्रकार परिषद के अध्यक्ष किरण नाईक के खिलाफ सतारा पुलिस में कम्प्लेंट दर्ज कराई गयी है. सतारा एसपी ने इस मामले मे क्राईम ब्रांच को छानबीन करने के आदेश दिए हैं.
नाईक मुंबई स्थित "मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ" के सीनिअर मेंबर है तथा पूर्व अध्यक्ष रह चुके है. मामला यह है कि नाईक ने पत्रकारों से पैसे लेकर मेम्बरशिप का झांसा दिया था किंतु उन्हे मेंबर ही नहीं बनाया गया. आजकल नाईक महाराष्ट्र में एसएम देशमुख के साथ "पत्रकार हल्ला विरोधी समिती" का काम कर रहे हैं.

सतारा के आर्थिक गड़बड़ी के मामले से 'मराठी पत्रकार परिषद' एवं "पत्रकार हल्ला विरोधी समिती" की छवि धुमिल हुई है. अब देखना यह है कि नैतिकता के पैमाने पर नाईक साब कितने खरे उतरते हैं. इस आर्थिक गड़बड़ी की पूरी खबर मराठी अखबार 'सकाल' द्वारा प्रकाशित की गई है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






