Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

महाराष्‍ट्र विधान भवन में फोटो पत्रकारों पर दिशा निर्देश का सेंसर लागू

मुंबई : महाराष्‍ट्र विधान भवन ने फोटो पत्रकारों और टीवी चैनलों के कैमरामैन के लिए दिशा निर्देश जारी कर फोटो खींचने या फिल्म बनाने से मना किया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा के चालू बजट सत्र की कवरेज कर रहे फोटो पत्रकारों तथा टीवी चैनलों के कैमरामैन के लिए विधान भवन प्रशासन ने कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनमें निर्धारित स्थल को छोड़कर इधर उधर नहीं जाने या परिसर में किसी अन्य स्थान पर जाकर फोटो खींचने या फिल्म बनाने से मना किया गया है.

मुंबई : महाराष्‍ट्र विधान भवन ने फोटो पत्रकारों और टीवी चैनलों के कैमरामैन के लिए दिशा निर्देश जारी कर फोटो खींचने या फिल्म बनाने से मना किया गया है. महाराष्ट्र विधानसभा के चालू बजट सत्र की कवरेज कर रहे फोटो पत्रकारों तथा टीवी चैनलों के कैमरामैन के लिए विधान भवन प्रशासन ने कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनमें निर्धारित स्थल को छोड़कर इधर उधर नहीं जाने या परिसर में किसी अन्य स्थान पर जाकर फोटो खींचने या फिल्म बनाने से मना किया गया है.

विधान भवन के मुख्य सचिव अनंत काल्से ने फोटो पत्रकारों और टीवी न्यूज चैनलों के कैमरामेन से कहा है कि वे किसी भी कीमत पर मुख्य प्रवेश द्वार पर सीढ़ियों के समीप आने से बचें. मीडिया संगठनों को जारी किए गए पत्र में काल्से ने कहा है कि यदि विधायक किसी गणमान्य व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे हैं तो उसका फोटो नहीं लिया जाना चाहिए. चालू सत्र के दौरान पहले दिन विपक्षी सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे को कवर करने के लिए पोर्च में राज्यपाल की कार के समीप दौड़ते फोटोग्राफरों का जिक्र करते हुए काल्से ने कहा है कि राज्य के संवैधानिक मुखिया का इस प्रकार से चित्र लेना विधायी परंपराओं और मापदंडों को शोभा नहीं देता.

इस संबंध में जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि विधान भवन परिसर में विधायकों के अलावा किसी अन्य का साक्षात्कार लेने या फोटो लेने की किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं है और किसी को भी पोर्च में सीढ़ियों के समीप नहीं आना चाहिए. इस प्रकार से पत्रकारों के ऊपर नियम लागू करके पत्रकारिता की आवाज को बंद करने का काम किया जा रहा है. इस आदेश के बाद पत्रकारों में विरोध के स्‍वर भी उठने शुरू हो गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...