महुआ न्यूज से कई खबरें हैं. पहली चर्चा तो ये है कि किशोर मालवीय फिर से संपादक के रूप में महुआ से जुड़ गए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. दूसरी खबर झारखण्ड से. पता चला है कि महुआ न्यूज चैनल के स्टेट ब्यूरो हेड अरविन्द कुमार पाण्डेय अब इस चैनल के साथ नहीं हैं. इनकी जगह चैनल के सीनियर रिपोर्टर पंकज भूषण पाठक को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है. प्रबंधन ने पंकज भूषण पाठक को स्टेट ब्यूरो हेड बनाया है.
एक उड़ती उड़ती खबर है कि नवीन जिंदल का मतंग सिंह के ग्रुप से मोहभंग हो गया है और कई तरह के विवादों को देखते हुए वो वहां से अपना पैसा निकाल कर महुआ न्यूज में लगाने की सोच रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी महुआ के मालिकों से एक राउंड बैठक हो गई है. पर आधिकारिक रूप से कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





