महुआ न्यूज से खबर है कि चार लोगों ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि नए प्रबंधन के आने के बाद ये लोग परेशान थे. माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं. जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है, उनमें मेनका चौधरी, सुनील पाण्डेय, प्रियव्रत त्रिपाठी एवं शैलेश सिंह शामिल हैं.
मेनका चौधरी ने अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस चैनल के साथ शुरू की है. सुनील पाण्डेय महुआ छोड़कर जी न्यूज पहुंचे हैं. प्रियव्रत चतुर्वेदी श्रीएस7 के साथ जुड़ गए हैं. शैलेश के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है कि वे कहां ज्वाइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं. काफी समय से खराब स्थिति से गुजर रहे महुआ में स्थिति और बदतर हो गई है. इसलिए लोग नए ठिकानों की तलाश शुरू कर चुके हैं.






