Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

महोबा में उमा भारती के नामांकन के दौरान प्रशासन व मीडियाकर्मियों में झड़प

महोबा : नामांकन के दौरान मीडिया के लोगों को भी बिना परिचय पत्र दिखाये कलेक्ट्रेट में घुसने की इजाजत नहीं थी। सूचनाधिकारी की पहल पर जैसे तैसे परिसर में घुसने का मौका मिला तो पुलिस ने नामांकन कक्षों से दस मीटर पहले ही सभी को रोक लिया। उमा भारती नामांकन करने पहुंची तो उनका पर्चा दाखिल करते हुये फोटो लेने को सभी बेताब हो गये। जिला ही नहीं राजधानी लखनऊ से भी इलेक्ट्रानिक मीडिया के तमाम लोग कवरेज करने यहां आये थे।

पुलिस बल के साथ मौजूद अतिरिक्त एसडीएम जयशंकर त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी अखिलेश्वर पाण्डेय ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस पर लोग चिल्ला पड़े कि इस जिले के लिये चुनाव आयोग का कोई अलग निर्देश नहीं है। दूसरे किसी जनपद में इस तरह मीडिया को नहीं रोका जा रहा। तनातनी बढ़ी तो मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने डंडे हिलाते हुये सुरक्षा दीवार बना ली। बाद में एसडीएम त्रिपाठी व खान अधिकारी मुईनुद्दीन ने डीएम से वार्ता कर बीच का तरीका निकाल तीन-तीन लोगों को दो मिनट में फोटो लेने की शर्त पर अंदर जाने दिया। महज 6-7 लोग ही अंदर जा पाये तब तक उमा बाहर आ गई।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...