दिशा टीवी से खबर है कि माधवकांत मिश्रा ने खुद को दैनिक जिम्मेदारी से मुक्त कर लिया है. कुछ दूसरे प्रोजेक्टों को देखते हुए माधवकांत ने चैनल के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वे चैनल के साथ एडवाइजर के रूप में जुड़े रहेंगे. माधवकांत मिश्र ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चैनल की जिम्मेदारी को खुद को मुक्त किया है, पर वे चैनल को एडवाइजर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहेंगे. उनका कहना है कि वे कुछ दूसरे बड़े प्रोजेक्टों के लिए समय चाह रहे थे, इसलिए यह कदम उठाया है.
उल्लेखनीय है कि धार्मिक टीवी के जाने माने नाम है माधवकांत मिश्रा. हालांकि वे कई न्यूज चैनलों को भी वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुके हैं. कई चैनलों को लांचिंग कराने की श्रेय भी उनके हिस्से में है. दिशा से पहले वे कात्यायनी, सनातन टीवी, प्रज्ञा टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






