नई दिल्ली। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लेकर नियामक संस्था स्थापित करने की मांग संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले को भी पुरानी याचिका से संबद्ध करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में स्वतंत्र नियामक संस्था स्थापित करने की मांग की है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि स्वनियामक संस्था को उपलब्ध कराए गए वित्तीय और मानव संसाधन पर्याप्त नहीं हैं।





