: शस्त्र बना सूचना का अधिकार : चंदौली : आदर्श जन चेतना समिति उत्तर प्रदेश व भारतीय पत्रकार संघ जनपद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सूचना के अधिकार में मीडिया की भूमिका पर दो दिवसीय सेमिनार का शनिवार को समापन हुआ। इस मौके पर भड़ास4मीडिया के चीफ एडीटर यशवंत ने कहा कि जिस दिन मीडिया सच्चाई उजागर कर दे, भ्रष्ट लोगों की जगह जेल होगी। इस भ्रष्टाचार के दौर में सच्चाई का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरटीआई के दायरे में मीडिया को भी रखने की वकालत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरणविद् परशुराम सिंह ने कहा कि पत्रकार चौथे स्तंभ हैं। इनका

खिलाड़ी लक्ष्मी को एवार्ड देते भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह
दायित्व काफी बड़ा है। पर्यावरण की संबंधी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का ही असली योगदान होता है। वहीं सिविल बार के अध्यक्ष चंद्रभानु सिंह ने मीडिया को चौथा स्तंभ बनाए जाने तथा जानकारी के बाबत महत्वपूर्ण जानकारी दी। सेमिनार के चौथे सत्र में 13 लोगों को चेतना रत्न से अलंकृत किया गया जिन्होंने जनपद का रोशन किया है। इसमें कैप्टन राजेंद्र पहलवान, रक्षा सिंह, डा. दुर्गेश त्रिपाठी, अवधेश यादव, डा. ओमप्रकाश, रामजी भैरव आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम के दौरान भोला जादूगर ने भी अपना हुनर दिखाया। धन्यवाद ज्ञान समिति के केसी श्रीवास्तव व उपस्थित अतिथियों का आभार भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने किया। संचालन डा. हौसिला प्रसाद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर डा. राम त्रिपाठी, कमलेश सिंह, बृजेश केशरी, लारेंस सिंह, उधम सिंह, केसी मिश्रा, सुनील विश्राम, फकरे आलम, बद्री प्रसाद केशरी आदि उपस्थित थे। (दैनिक जागरण)