Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘मीडिया महारथी’ की पदवी देकर दलाली की दुकान चमकाने में जुटी एक कंपनी

मार्केटिंग और पीआर से जुड़ी एक कंपनी अपनी दलाली की दुकान चमकाने के लिए 'मीडिया महारथी' का तमगा कुछ संपादकों को देने जा रही है. बाजार के इस दौर में जब हर चीज बाजारू और बिकाऊ हो गई हो तो भला संपादक नामक पद व प्राणी ही कैसे न बिके. सो, इन संपादकों को बेचने की तरह तरह की प्लानिंग होने लगी है. इन संपादकों से सरोकार और पत्रकारिता की कोई बात नहीं करता बल्कि इनसे अब मार्केटिंग और रेवेन्यू की बात की जाने लगी है.

मार्केटिंग और पीआर से जुड़ी एक कंपनी अपनी दलाली की दुकान चमकाने के लिए 'मीडिया महारथी' का तमगा कुछ संपादकों को देने जा रही है. बाजार के इस दौर में जब हर चीज बाजारू और बिकाऊ हो गई हो तो भला संपादक नामक पद व प्राणी ही कैसे न बिके. सो, इन संपादकों को बेचने की तरह तरह की प्लानिंग होने लगी है. इन संपादकों से सरोकार और पत्रकारिता की कोई बात नहीं करता बल्कि इनसे अब मार्केटिंग और रेवेन्यू की बात की जाने लगी है.

दिल्ली की एक कंपनी जो मार्केटिंग की कुछ मैग्जीन व वेबसाइटें संचालित करती है, इन दिनों भारत के पचास मीडिया महारथियों की खोज करने में जुटी है. इसके लिए जो ज्यूरी बनाई गई है उसमें कुछ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं. लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि मार्केटिंग व दलाली के इस गोरखधंधे में आखिर वरिष्ठ पत्रकार लोग कैसे शामिल हो रहे हैं!

क्या विडंबना है कि एक तरफ जहां पाकिस्तान में भ्रष्ट पत्रकारों के नामों की घोषणा हो रही है ताकि पत्रकारिता की काली भेड़ों को अलग-थलग किया जा सके तो यहां भारत में मीडिया महारथी की घोषणा कर भ्रष्ट व दलाल पत्रकारों को ग्लैमराइज करने का प्रयास किया जा रहा है. आज के दौर में न्यूज चैनलों और अखबार घरानों की जो हालत है, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि कुछ एक को छोड़ दें तो दरअसल कोई मीडिया महारथी होने लायक है ही नहीं. सब अपनी नौकरी चला रहे हैं, पेट पाल रहे हैं और मालिक के हिसाब से जी खा बोल रहे हैं.

मालिक के आगे जी हुजूरी करने वाले और मालिक के हिसाब से चलने वाले संपादकों को मीडिया महारथी तो कतई नहीं कहा जा सकता. लेकिन बाजार जो न करा दे. पत्रकार और संपादक उसी तरह का ग्लैमरस पद है जैसे आईएएस और पीसीएस. फर्क बस इतना है कि आईएएस – पीसीएस का पद सरकारी व स्थायी है, संपादक व पत्रकार का पद गैर-सरकारी और अस्थायी. जाने कब किस संपादक की कब नौकरी चली जाए. दलाली चमकाने में जुटी पीआर कंपनी द्वारा घोषित 50 मीडिया महारथियों की असली हकीकत भड़ास प्रकाशित करेगा. फिलहाल आप भी इंतजार करें पीआर कंपनी द्वारा पचास मीडिया महारथियों के नाम की घोषणा का. भड़ास इन पचासों के नाम सार्वजनिक होने के बाद आपको बताएगा कि ये जनाब मीडिया महारथी की बजाय राडिया रथी घोषित करने के लायक हैं.

यशवंत सिंह

एडिटर

भड़ास4मीडिया

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...