Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मुंबई गैंगरेप पीड़िता फोटो पत्रकार अदालत में गवाही के दौरान बेहोश हुई

मुंबई गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय फोटो पत्रकार ने गुरुवार को अदालत में अपनी चार घंटे की गवाही के दौरान मामले के आरोपियों को पहचाना और उसके बाद बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बताया, ‘बलात्कार की शिकार लड़की गवाही के दौरान बेहोश हो गई, जिसके बाद हमने कार्यवाही रोक दी और मैंने अदालत से आग्रह किया कि उसे चिकित्सा सहायता के लिए भेजा जाए।’

मुंबई गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय फोटो पत्रकार ने गुरुवार को अदालत में अपनी चार घंटे की गवाही के दौरान मामले के आरोपियों को पहचाना और उसके बाद बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बताया, ‘बलात्कार की शिकार लड़की गवाही के दौरान बेहोश हो गई, जिसके बाद हमने कार्यवाही रोक दी और मैंने अदालत से आग्रह किया कि उसे चिकित्सा सहायता के लिए भेजा जाए।’

शक्ति मिल परिसर में 22 अगस्त को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के साथ उसकी मां भी सत्र अदालत में आई थीं। लड़की की गवाही बंद कमरे में हुई। निकम ने कहा कि युवा पत्रकार अदालत में भी अपने उसी बयान पर अडिग रही, जो उसने पुलिस को दिया था। इस दौरान लड़की ने पूरा वाकया सुनाया और आज मुकदमे के तीसरे दिन अदालत में खुद पर गुजरे जुल्म की दास्तां बयान की। लड़की ने वह अश्लील क्लिप भी पहचानी, जो उसे यौन उत्पीड़न के दौरान आरोपियों ने दिखाई थी।

निकम ने कहा कि गवाही देते हुए बलात्कार पीड़िता विश्वास से भरी थी और पूरे हौंसले के साथ अपनी बात अदालत के सामने रख रही थी। उन्होंने कहा कि गवाही देते हुए लड़की कभी ‘तनाव’ में आ जाती थी और कई बार उसने थोड़ी-थोड़ी देर के लिए ब्रेक भी मांगा।

उन्होंने कहा, हालांकि मामले के चारों आरोपी अदालती कार्यवाही के दौरान बेफिक्र, बेरहम और कठोर बने रहे। लड़की के अचेत होने पर प्रिंसिपल जज शालिनी फनसालकर जोशी ने मामले की सुनवाई कल पर टाल दी। एक अंग्रेजी पत्रिका में इन्टर्न के तौर पर काम कर रही फोटो पत्रकार के साथ पांच व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इनमें एक किशोर था, जिसपर अलग से मुकदमा चलाया जा रहा है। लड़की अपने एक पुरुष सहयोगी के साथ मिल के वीरान पड़े परिसर में एक असाइनमेंट के सिलसिले में गई थी, जहां आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके सहयोगी को बेल्ट से बांधने के बाद उससे बलात्कार किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...