Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुंबई में पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को गाली दी और हिरासत में लिया

मुंबई : बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के अलावा घटना को कवरेज करने पुहंचे एक पत्रकार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुंबई : बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शनिवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के अलावा घटना को कवरेज करने पुहंचे एक पत्रकार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पत्रकार के मुताबिक, आधी रात के समय बिना महिला पुलिसकर्मियों की बांगुर नगर पुलिस की एक टीम किसी मामले में वांछित महिला को पकड़ने उसके घर गई थी। इसकी सूचना मिलने पर जब वह घटना स्थल पर पहुंचकर वहां कांबले नामक एक पुलिसकर्मी से पूछताछ करने की कोशिश को तो कांबले ने पहले पत्रकार को गाली दी और बाद में जबरन उसे पुलिस वैन में बिठाकर पुलिस स्टेशन ले आया। इस दौरान पत्रकार ने पुलिस की दादागिरी की खबरें व्हाट्स ऐप के जरिए अपने मीडिया सहकर्मियों को दे दी गई, जिसके बाद इसकी खबर आला अधिकारियों को मिली।

आनन-फानन में रात को सीपी राकेश मारिया के निर्देश पर डीसीपी के. एम. प्रसन्ना (नाइट इंचार्ज) ने बांगुर नगर पहुंच मामले की जानकारी ली। इसके बाद डीसीपी प्रसन्ना ने पीडि़त महिला और पत्रकार का बयान रिकॉर्ड कर मामले से जुड़े सभी चार पुलिसकर्मियों को मेडिकल के लिए भेज दिया, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। बांगुर नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...