दो सूचनाएं हैं. वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार ने 'लाइव इंडिया' के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अबकी टीवी की जगह प्रिंट में काम करना स्वीकारा है. वे 'लाइव इंडिया' समूह की 'लाइव इंडिया' नामक मैग्जीन के एडिटर बने हैं. इसके पहले वे न्यूज एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ हुआ करते थे.
मुकेश कई चैनलों के संस्थापक संपादक रहे हैं. बीच में वे अपने शोध कार्य में जुटे हुए थे. उनकी कई किताबें भी मार्केट में हैं. ज्ञात हो कि लाइव इंडिया ग्रुप से एनके सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह जैसे वरिष्ठ पत्रकार पहले से ही जुड़े हुए हैं. लाइव इंडिया समूह को 'समृद्ध जीवन' नामक एक चिटफंड कंपनी संचालित करती है जो निवेशकों से कई तरह से पैसे उगाहने के मामले में सेबी समेत कई एजेंसियों की जांच का सामना कर रही है.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के अखबार आज समाज में सीईओ के रूप में कार्यरत राकेश शर्मा को प्रमोट करके मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया गया है. अभी तक यह पद विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा के पास हुआ करता था. राकेश शर्मा पहले हिंदुस्तान अखबार में वरिष्ठ पद पर थे. चर्चा है कि विनोद शर्मा और कार्तिक शर्मा अखबार को अब अप्रत्यक्ष रूप से संचालित करेंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





