बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वर्मा ने कशिश न्यूज ज्वाइन किया है. उन्हें मुजफ्फरपुर का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. वे इसके पहले देशलाइव के साथ सीनियर रिपोर्टर के रूप में जुड़े हुए थे. बीस सालों से पत्रकारिता में सक्रिय श्री वर्मा ने करियर की शुरुआत 92 में राष्ट्रीय मैगजीन से की थी. वे आर्यावर्त, हिंदुस्तान, वीओआई, साधना होते हुए देशलाइव पहुंचे थे. इसके अलावा भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अर्पण जैन को आईएनआई न्यूज का समूह संपादक बनाया गया है. वे पिछले पांच सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. आईएनआई न्यूज खोजी इलेक्ट्रानिक न्यूज एजेंसी है. जैन कई पत्र पत्रिकाओं को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






