Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुन्ना बजरंगी ने अमर उजाला को लीगल नोटिस भेजा

बनारस से खबर है कि माफिया डान मुन्ना बजरंगी ने अमर उजाला अखबार को लीगल नोटिस भेजा है. अमर उजाला में 30 नवंबर को छपी खबर को आधार बनाते हुए पूर्वांचल के माफिया डॉन और वर्तमान में सुल्तानपुर कारागार में पाबंद मुन्ना बजरंगी ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक को लीगल नोटिस भेजा है.

बनारस से खबर है कि माफिया डान मुन्ना बजरंगी ने अमर उजाला अखबार को लीगल नोटिस भेजा है. अमर उजाला में 30 नवंबर को छपी खबर को आधार बनाते हुए पूर्वांचल के माफिया डॉन और वर्तमान में सुल्तानपुर कारागार में पाबंद मुन्ना बजरंगी ने अमर उजाला के स्थानीय संपादक को लीगल नोटिस भेजा है.

मुन्ना बजरंगी ने अपनी वकीलों के मार्फ़त भेजे लीगल नोटिस में कहा है कि 30 नवंबर को अमर उजाला में ''सुल्तानपुर जेल गए थे सुनील और काका'' के शीर्षक के साथ छपी खबर तथ्यहीन और सत्य से परे है जिसके चलते मुन्ना बजरंगी की सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को ठेस पहुंची है.

लीगल नोटिस की एक प्रति अमर उजाला समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर राजुल माहेश्वरी को भी प्रेषित की गई है. नोटिस में मुन्ना बजरंगी को एक पोलिटिकल आदमी बताते हुए अमर उजाला के स्थानीय संपादक से 30 नवंबर को छपी खबर के शीर्षक के साथ माफ़ीनामा प्रकाशित करने की बात कही गई है.

गौरतलब है कि जिला जेल के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की हत्या में शक की सुई पेशी के दौरान फरार हुए इनामी बदमाश सुनील यादव और रमेश काका की तरफ इशारा कर रही है. अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार तीन साल पहले डिप्टी जेलर के सामने धौंस जमाने पर तत्कालीन अधिकारियों ने मुन्ना बजरंगी की पिटाई की थी. जिला जेल में बंद सुनील यादव और रमेश काका को भी जेल अधिकारियों ने कड़ा सबक सिखाया था.

लाइववीएनएस डाट काम से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...