Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

मेरी तस्वीर वीडियो जारी करना बिल्कुल दुष्कर्म की श्रेणी जैसा : शोभन सरकार

शोभन सरकार बिना नाम लिए इंडिया टीवी को कोसते नजर आए. उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर व वीडियो सबके सामने लाने का जो व्यवहार किया गया, वह बिलकुल दुष्कर्म की श्रेणी जैसा है. शोभन सरकार की कोई तस्वीर किसी के पास नहीं रही है लेकिन पिछले दिनों इंडिया टीवी ने संत का स्टिंग कर पूरा वीडियो जारी कर दिया. इससे शोभन सरकार खासे नाराज और विशेषकर इलेक्ट्रानिक मीडिया से चिढ़े हुए हैं.

शोभन सरकार बिना नाम लिए इंडिया टीवी को कोसते नजर आए. उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर व वीडियो सबके सामने लाने का जो व्यवहार किया गया, वह बिलकुल दुष्कर्म की श्रेणी जैसा है. शोभन सरकार की कोई तस्वीर किसी के पास नहीं रही है लेकिन पिछले दिनों इंडिया टीवी ने संत का स्टिंग कर पूरा वीडियो जारी कर दिया. इससे शोभन सरकार खासे नाराज और विशेषकर इलेक्ट्रानिक मीडिया से चिढ़े हुए हैं.

खजाने को लेकर सुर्खियों में छाए संत ने हर बात पर्दे के पीछे से की. लेकिन इलेक्ट्रानिक मीडिया ने स्टिंग आपरेशन कर संत को दुनिया के सामने ला दिया. इससे संत आहत हैं और अब इलेक्ट्रानिक मीडिया से मिलने में परहेज भी कर रहे हैं. संत ने कहा उनका प्रण था कि कभी कोई तस्वीर नहीं उतरवाएंगे. उनके इस प्रण को तोड़ने का जो व्यवहार किया गया है वह बिल्कुल दुष्कर्म की श्रेणी जैसा है.

मीडिया के लोगों से घिरे संत शोभन कई बार तीखे सवालों पर खीझ गए. उन्होंने डपटा भी फिर शांत भाव में उत्तर भी दिया. गुरुवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक संत शोभन सरकार आश्रम में मीडिया के लोगों का जमावड़ा बना रहा. मीडिया ने तस्वीर देने की बात कही तो अपने जीवन का प्रण दोहराया. हालांकि जब बात आई कि अब तो दुनिया देख ही चुकी है तो कहा ऐसा रास्ता बनाइए कि सरकार खोदाई स्थल तक जाने का मौका दे. वहां मीडिया, सेना की मौजूदगी हो. भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी मौजूद हों. दो घंटे में सोना निकाल देंगे. वही ऊंचे टीले से सोने के साथ दुनिया में उनको दिखा दिया जाय. सोना मिल जाने के साथी ही तस्वीर भी खिंचवाने में उनको अब कोई हर्ज नहीं होगा.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...