भड़ास4मीडिया से संपर्क होने पर 'जय महाराष्ट्रा' से जुड़े रहे वाहिद अली खान ने बताया कि उन पर कोई आरोप नहीं है. 'जय महाराष्ट्रा' चैनल के मालिक सुधाकर शेट्टी मेरे भाई की तरह हैं. आज भी हम दोनों साथ बैठे. वाहिद के मुताबिक कुछ लोग जान बूझ कर उनके बारे में झूठी सूचना फैला रहे हैं.
डिस्ट्रीव्यूशन वगैरह को लेकर कोई आरोप होता तो सुधाकर मुझसे जरूर बताते. ये सब फालतू की अफवाहें हैं. 'जय महाराष्ट्रा' से सिर्फ रुटीन के कार्य से अलग हुआ हूं और इसका कारण मेरा खुद का काम है. प्रोडक्शन हाउस, फिल्म, सीरियल आदि के कारण मैं जय महाराष्ट्रा के डे टूडे के काम में हिस्सा नहीं ले पाता. इसी कारण मैं जी न्यूज से केल्विन को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में जय महाराष्ट्रा चैनल में ले आया.
वाहिद के मुताबिक मराठी मेरी फील्ड नहीं है. मेरे खुद के कई कारोबार हैं. इस कारण रुटीन की गतिविधियों से खुद को अलग किया है. टाइम मिलने पर आज भी जय महाराष्ट्रा चैनल के आफिस में बैठता हूं. सब कुछ पहले जैसा ही है.
मूल खबर…
'जय महाराष्ट्रा' में उथल-पुथल, वाहिद अली खान पर कई तरह के आरोप, डेढ़ सौ कर्मियों की छंटनी





