यशवंत भाई नमस्कार, आपको एक लिंक भेज रहा हूं। मामला दैनिक जागरण में प्रकाशित एक लेख का है। बनारस की चुनावी फिज़ा पर एक व्यंग्य मैने फेसबुक पर 20 मार्च को डाला था। आज सुबह बनारस और लखनऊ से मेरे दो पत्रकार मित्रों ने फोन कर बताया कि हुबहू वही लेख "महासमर" पेज पर राजकिशोर जी के नाम से छपा है। मैने वेब पर जाकर ई-पेपर पढ़ा तो चौंक गया। सिवाए कुछ पात्रों के नाम बदलने के वो लेख वैसे का वैसा ही नकल किया हुआ है।
आपसे दरख्वास्त ये कि आगे के बारे में बताएं कि क्या किया जा सकता है? एक नोटिस तो मैं भेज ही रहा हूं अखबार को। अगर ये चोरी की खबर आपके यहां छप सकती है तो देखें। अपना फेसबुक लिंक भी भेज रहा हूं और दैनिक जागरण का भी।
उम्मीद है आप मार्गदर्शन करेंगे।
आपका
राकेश पाठक
टीवी जर्नलिस्ट






