Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मैंने पत्थर से जिनको बनाया सनम, वो खुदा हो गए देखते देखते… दो गानें (सुनें)

दो गानें.. पहला गाना ''रेयर इनस्ट्रुमेंट्स आफ इंडिया'' नाम वाली सीडी से है जिसमें ''धुन इन कहरवा'' नामक एक इंस्ट्रुमेंटल सांग है. इसके कांट्रीब्यूटींग आर्टिस्ट हैं आशीष बंदोपाध्याय. किसी मनुष्य की आवाज नहीं है. सिर्फ एक इनस्ट्रुमेंट है. वो अपन लोगों के देश का है. इसे आप सुख और दुख, दोनों के मनोभाव में सुनिए और लगेगा कि आपके दोनों मनोभावों में ये शरीक है. और, उन मनोभावों से उपर जाने की बात कह-समझा रहा हो जिसे कुछ कुछ हम आप समझ रहे हों और कुछ कुछ सुबह सुनने समझने की बात कह रहे हों.

दो गानें.. पहला गाना ''रेयर इनस्ट्रुमेंट्स आफ इंडिया'' नाम वाली सीडी से है जिसमें ''धुन इन कहरवा'' नामक एक इंस्ट्रुमेंटल सांग है. इसके कांट्रीब्यूटींग आर्टिस्ट हैं आशीष बंदोपाध्याय. किसी मनुष्य की आवाज नहीं है. सिर्फ एक इनस्ट्रुमेंट है. वो अपन लोगों के देश का है. इसे आप सुख और दुख, दोनों के मनोभाव में सुनिए और लगेगा कि आपके दोनों मनोभावों में ये शरीक है. और, उन मनोभावों से उपर जाने की बात कह-समझा रहा हो जिसे कुछ कुछ हम आप समझ रहे हों और कुछ कुछ सुबह सुनने समझने की बात कह रहे हों.

दूसरा वाला है नुसरत फतेह अली खां साहब की आवाज में.  काफी लंबा गाना है. एक एक लाइन तबीयत से सुनने लायक है. कुछ लाइनें यूं हैं… 

मैंने पत्थर से जिनको बनाया सनम, वो खुदा हो गए देखते देखते…
xxx
जो पता पूछते थे किसी का कभी, लापता हो गए देखते देखते….
xxx
अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है

सादगी में भी कयामत की अदा होती है..

तुम जो आ जाती हो मस्जिद में अदा करने नमाज

तुमको मालूम है कितनो की कजा होती है…
xxx
हमसे ये सोचकर कोई वादा करो, एक वादे पे उमरें गुजर जायेंगी…

ये है दुनिया यहाँ कितने अहले वफा, बेवफा हो गए देखते देखते
xxx
जिन पत्थरों को हमने अता की थी धडकनें… वो बोलने लगे तो हमी पे बरस पड़े
xxx
गैर की बात तस्लीम क्या कीजिए, अब तो खुद पर भी हमको भरोसा नहीं…

अपना साया समझते थे जिनको कभी, वो जुदा हो गए देखते-देखते….
xxx
कयामत का दिन आ गया रफ्ता-रफ्ता, मुलाकात का दिन बदलते-बदलते
xxx
अब तो हाथों की लकीरें भी मिटीं जातीं हैं… उसको खोकर तो मेरे पास रहा कुछ भी नहीं…
कल बिछड़ना है तो फिर एहदे-वफ़ा सोच के बाँध, अभी आगाज़-ऐ-मुहब्बत है गया कुछ भी नहीं…
मैं तो इस वास्ते चुप हूँ के तमाशा न बने, तू समझता है, मुझे तुझसे गिला कुछ भी नहीं…
xxx
दिन छुप गया, सूरज का कहीं नाम नहीं है… ओ वादा शिकन, अब भी तेरी शाम नहीं है…
xxx
शब-ऐ-वादा ये रहा करतीं है बातें दिल में, देखें, यार आता है पहले या क़ज़ा आती है…
कल से बेकल हूँ मै बला ख़ाक मुझे कल आये, कल का वादा था, न वो आज आये, न वो कल आये..
xxx
अब तो हाथों से लकीरे मिटी जाती हैं
उस को खो कर तो मेरे पास रहा कुछ भी नहीं
कल बिछड़ना है तो फिर एहद-ए-वफ़ा सोच क बाँध
अभी आगाज़-ए-मोहब्बत है गया कुछ भी नहीं
मैं तो इस वास्ते चुप हूँ के तमाशा न बने
तू समझता है मुझे तुझसे गिला कुछ भी नहीं
xxx
कोई हँसे तो तुझे गम लगे हंसी ना लगे
के दिल्लगी भी तेरे दिल को दिल्लगी ना लगे
तू रोज़ रोया करे उठ के चाँद रातो में
खुदा करे तेरा मेरे बगैर जी ना लगे


पहला गाना–

दूसरा गाना–


अन्य गाने-टेप सुनने के लिए यहां क्लिक करें– (सुनें)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...