तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लंदन की पत्रिका द इकोनॉमिस्ट में नरेंद्र मोदी के खिलाफ लिखे संपादकीय पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने इसे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है।
स्वामी ने पत्रकारों से कहा कि विदेश मंत्रालय तुरंत इस मामले को ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने उठाए और उससे सफाई मांगे। चूंकि पत्रिका की रिपोर्ट सीधे भारत के आंतिरक मामलों में हस्तक्षेप है इसलिए यह जरूरी है। इकोनॉमिस्ट के संपादकीय में कहा गया है कि मोदी का प्रधानमंत्री होना भारत के लिए ठीक नहीं होगा। इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्वामी ने कहा कि एक विदेशी पत्रिका भारत के आंतरिक मामलों में फैसला कैसे कर सकती है।
मूल खबर:
द इकोनोमिस्ट ने लिखा – क्या कोई नरेंद्र मोदी को रोक सकता है?






