Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बन गए तो उन्हें समाजवादी पार्टी को शुक्रिया कहना भूलना नहीं चाहिए

Vikas Mishra : बात 1990 की है। इलाहाबाद के सलोरी मुहल्ले में सालाना उर्स था मजार पर। बहुत मजा आ रहा था। कव्वाल झूम झूमकर गा रहे थे। हारमोनियम पर पैसे भी चढ़ रहे थे। बीच बीच में अचानक कोई भीड़ में से उठता झूमने लगता और लोग उसे उठाकर मजार पर लाकर उसका सिर वहां पटकते थे। वो शांत हो जाता था। ऐसा सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हो रहा था। हर तीन-चार मिनट में कोई झूमने लगता था। मैंने लोगों से पूछा-ये क्या हो रहा है। बताया गया कि उसे 'झाल' आ गया है। ये झाल उस पर आता है, जिस पर मजार वाले बाबा खुश होते हैं।

Vikas Mishra : बात 1990 की है। इलाहाबाद के सलोरी मुहल्ले में सालाना उर्स था मजार पर। बहुत मजा आ रहा था। कव्वाल झूम झूमकर गा रहे थे। हारमोनियम पर पैसे भी चढ़ रहे थे। बीच बीच में अचानक कोई भीड़ में से उठता झूमने लगता और लोग उसे उठाकर मजार पर लाकर उसका सिर वहां पटकते थे। वो शांत हो जाता था। ऐसा सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हो रहा था। हर तीन-चार मिनट में कोई झूमने लगता था। मैंने लोगों से पूछा-ये क्या हो रहा है। बताया गया कि उसे 'झाल' आ गया है। ये झाल उस पर आता है, जिस पर मजार वाले बाबा खुश होते हैं।

दूसरी रात गया तो वहां मुहल्ले के शुक्ला जी भी गए थे। खूब पैसे लुटा रहे थे, अचानक ही वो जोर जोर से झूमने लगे। चार पांच लोगों ने पकड़ा, लेकिन शायद उन पर बड़ा झाल आ गया था। किसी तरह उन्हें मजार पर लाया गया सिर मजार से छुवाया गया। बड़ी मुश्किल से शुक्ला जी शांत हुए, बेहोश भी हुए, फिर होश में आए। अगले दिन मैंने उनसे पूछा-शुक्ला जी क्या हुआ था अचानक। मैं जानना चाहता था कि 'झाल' आने पर कैसा महसूस होता है। वो होश में थे या नहीं। शुक्ला जी बोले- काहे का झाल। मुसलमानों को आ सकता है तो हमें क्यों नहीं आ सकता। सब मक्कड़ करते हैं, हमने भी किया। खैर शुक्ला जी पर आए झाल का चमत्कार दो हफ्ते के भीतर हुआ। उनका भतीजा सभासदी का चुनाव जीत गया। करीब करीब सारे मुस्लिम वोट उन्हें ही मिले थे।

हमारे चैनल के एक वरिष्ठ संवाददाता कई महीने पहले समाजवादी पार्टी के एक मुस्लिम नेता और सांसद प्रत्याशी का इंटरव्यू लेकर आए थे। इंटरव्यू के बाद उस नेता ने अनौपचारिक बातचीत में कहा-भाई मैं तो चाहता हूं कि मेरे खिलाफ वरुण गांधी उतर जाए, तभी मैं जीत सकता हूं। हमारे साथी ने पूछा- अब ये कौन सी गणित है। नेता जी बोले- भाई आप मुल्लाओं को नहीं जानते। जब तक इनके पिछवाड़े पर लात नहीं पड़ती, जब तक इन्हें डर नहीं लगता, ये इकट्ठे नहीं हो सकते। वरुण आएगा तो 'सालों' की फटेगी। एकजुट होकर वोट करेंगे। हमारे संवाददाता ने उस नेता की सोच को लेकर बड़े ताज्जुब के साथ ये दास्तान सुनाई थी।

मुस्लिम वोट की तिकड़म की दो दास्तान हमने सुनाई। चुनाव करीब आते ही मुस्लिमों के रहनुमा तरह-तरह का भेष तरह-तरह का ऑफर लेकर आ जाते हैं। कितने धूर्त, कितने मक्कार, कितने बेचारे हैं ये। सबसे बड़ी बात मुस्लिमों को ये कितना बेवकूफ समझते हैं। केजरीवाल गंगा में नहाने जाएंगे तो तौलिया हरे रंग की ही होगी, मुस्लिम इलाके में जाएंगे तो टोपी पर इबारत उर्दू में लिखी होगी, बिना ये जाने बूझे कि इलाके के लोग उर्दू जानते भी हैं या नहीं। राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार टोपी पहनकर मुस्लिमों को टोपी पहनाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। आजम खां सेना में भी हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं। शहीदों और कारगिल विजेताओं पर सांप्रदायिकता की टार्च मार रहे हैं। मोदी भी मुस्लिम वोट के लिए लार टपका रहे हैं, फर्क ये है कि वो कंबल ओढ़कर घी पीना चाह रहे हैं।

नामांकन के दिन अपनी बात की शुरुआत ही उन्होंने बुनकर भाइयों से की। बीच में गुजरात के उन मुस्लिमों के करोड़पति बनने की कहानी सुनाई, जो पतंगबाजी के बिजनेस में थे। मुस्लिम वोट बैंक-हिंदू वोट बैंक के खांचे बनाने की कोशिशें पहले भी होती थीं, लेकिन ये चुनाव जितना सांप्रदायिक हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। गिरिराज सिंह मोदी विरोधियों को पाकिस्तान भेज रहे हैं, जैसे उनके बाप का राज हो। प्रवीण तोगड़िया मुस्लिमों को हिंदू मुहल्ले में प्रॉपर्टी न खरीदने देने का फतवा जारी कर रहे हैं।

आजम खां ऐसे बोलते हैं जैसे बाबर-हुमायूं मुस्लिमों की देखभाल का जिम्मा इनके खानदान को सौंप गए हों। कम से कम यूपी में समाजवादी पार्टी और बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वोटों का ध्रुवीकरण हिंदू-मुस्लिम के तौर पर हो जाए। केजरीवाल इन्हें नहीं कहते, लेकिन मुझे तो लगता है कि बीजेपी-मुलायम ही सही मायने में मिले हुए हैं। अगर बीजेपी को यूपी में सबसे ज्यादा सीटें मिलीं, अगर नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बन गए तो उन्हें समाजवादी पार्टी को शुक्रिया कहना भूलना नहीं चाहिए।

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत पत्रकार विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...