Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यशवंत बाबू, तेजपाल के मामले को उन्हीं के पक्ष में ‘इमोशनल’ बनाने की कोशिश न करें

ऋषभ कृष्ण सक्सेना :  भड़ास के संस्थापक Yashwant Singh निकल पड़े हैं तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल के लिए माफी मांगने और काफी लंबी दलील भी लिखी है उन्होंने। नीचे लिंक दे रहा हूं, दलील का दूसरा हिस्सा भी भड़ास पर पढ़कर सकते हैं।

http://bhadas4media.com/article-comment/16001-2013-11-23-11-19-49.html

बहरहाल मुझे कुतर्क भरी लगीं दलीलें तो जवाब भी दे रहा हूं।

ऋषभ कृष्ण सक्सेना :  भड़ास के संस्थापक Yashwant Singh निकल पड़े हैं तहलका के संस्थापक तरुण तेजपाल के लिए माफी मांगने और काफी लंबी दलील भी लिखी है उन्होंने। नीचे लिंक दे रहा हूं, दलील का दूसरा हिस्सा भी भड़ास पर पढ़कर सकते हैं।

http://bhadas4media.com/article-comment/16001-2013-11-23-11-19-49.html

बहरहाल मुझे कुतर्क भरी लगीं दलीलें तो जवाब भी दे रहा हूं।

यशवंत बाबू,

तहलका से आम जनता को कोई सरोकार नहीं, उसके लिए दोषी तेजपाल हैं। तहलका ने दफ्तर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समिति नहीं बनाई थी अब तक, यह हमें आपको अखर सकता है, आम आदमी को इससे कोई मतलब नहीं। इसलिए यह मत कहिए कि लोग इस बहाने तहलका को "नेस्तनाबूद" करना चाहते हैं।

रही बात आईबीएन7 की, तो वह हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी बटोरना चाहता है…. इस तरह आप किसी खास वजह से केवल उस चैनल को निशाना बना रहे हैं, जबकि टीआरपी बाकी भी बटोर रहे हैं। अब कल इंडियन एक्सप्रेस ने जो छापा था, लगे हाथों उसे भी रीडरशिप बढ़ाने का "स्टंट" बता डालिए आप।

तीसरी बात तेजपाल की ताउम्र ज़िल्लत की दुहाई क्यों दे रहे हैं आप? ऐसी ज़िल्लत हर कोई झेलता है। दिल्ली गैंगरेप के अपराधियों के परिजनों ने झेली… आसाराम झेल रहा है…. मदेरणा ने भी झेली और आगे भी बलात्कारी झेलते रहेंगे। तिस पर भी उन्हें सज़ा होती है न?

तो तेजपाल के मामले को उन्हीं के पक्ष में "इमोशनल" बनाने की कोशिश न करें।

बातें और भी हैं। लेकिन बाकी फिर कभी।

ऋषभ कृष्ण सक्सेना के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...