Anupam Singh : उत्तर-प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कहना है कि ठण्ड से कोई नहीं मरता क्यूंकि अगर ऐसा होता तो साइबेरिया में कोई ज़िंदा ना बचता | हाँ भैया गुप्ता जी, बहुत सही बात कहा है आपने… हम भी मानते हैं कि लोग ठण्ड से नहीं मरते | लोग तो ग़रीबी से मरते हैं, अभाव के कारण मरते हैं | ..और ठण्ड से कहीं ज़यादा, मुज़फ़्फ़रनगर और साइबेरिया में फ़र्क़ ग़रीबी का है | अब कोई अगर ग़रीब है, तन पर कपड़े नहीं हैं तो इसमें हमारी सरकार क्या करे ! सरकार ने लैपटॉप देने का वादा किया था चुनाव से पहले, कम्बल का वादा तो किया नहीं था | अपने चुनावी वादे पूरे करने के लिये अखिलेश सरकार को बधाइयाँ..||
Daya Sagar : यूपी के इन मूर्ख अफसरों को कोई समझाए कि जाड़े में साइबेरिया के पक्षी भी मौत के डर से उड़ कर यूपी की झीलों और संगम पर डेरा डाल देते हैं?
Mohammad Anas : काश की सरकार और उसके मुलाजिक खुजलाहट (कृपया जुझलाहट न पढ़ें ) में ऐसे बयान देना बंद कर दें .
अनुपम, दयाशंकर और अनस के फेसबुक वॉल से.





