हिंदुस्तान, गोरखपुर से खबर है कि रविकांत उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार को देवरिया में सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि गोरखपुर के कुछ लोगों को रविकांत रास नहीं आ रहे थे. रविकांत ने अपनी नई पारी गोरखपुर से ही प्रकाशित अखबार स्वतंत्र चेतना के साथ की है. उन्हें बरहज में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रवि सात सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले भी वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं.
हिंदुस्तान से ही खबर है कि भाटपार से रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे बसंत बागी ने भी हिंदुस्तान से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बसंत भी लम्बे समय से हिंदुस्तान को भाटपार से अपनी सेवा दे रहे थे.






