Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

रवि प्रकाश ने कोलकाता में दैनिक जागरण ज्‍वाइन किया

आई नेक्‍स्‍ट, पटना के संपादकीय प्रभारी रहे रवि प्रकाश ने अपनी नई पारी दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. रवि को कोलकाता में जागरण का प्रभारी बनाया गया है. सूत्रों का कहना है कि उन्‍हें कोलकाता के साथ खड़गपुर की जिम्‍मेदारी भी दी जा सकती है. युवा, तेजतर्रार तथा बेबाक पत्रकार के रूप में पहचाने जाने वाले रवि एक दशक से ज्‍यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रवि की दैनिक जागरण के साथ ये दूसरी पारी है. इन्‍हें कई यूनिटों को लांच कराने का श्रेय भी प्राप्‍त है.

रवि ने अपने करियर की शुरुआत सन 2001 में दैनिक जागरण, बरेली से की थी. इसके बाद इनका तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया था. सन 2004 में यहां से इस्‍तीफा देने के बाद ये पटना में प्रभात खबर से जुड़ गए तथा अखबार की रिलांचिंग कराई. बाद में इन्‍हें प्रभात खबर, देवघर का स्‍थानीय संपादक बना दिया गया. 2007 में इनका तबादला रांची के लिए कर दिया गया. 2008 में इन्‍होंने रांची में ही आई नेक्‍स्‍ट ज्‍वाइन कर लिया तथा प्रभारी के रूप में अखबार की लांचिंग कराई. इसके बाद इनका तबादला आई नेक्‍स्‍ट, आगरा के लिए कर दिया गया.

रवि यहां से इस्‍तीफा देकर दैनिक भास्‍कर के साथ भोपाल में जुड़ गए. इन्‍हें प्रबंधन ने ग्‍वालियर में डीबी स्‍टार लांच कराने की जिम्‍मेदारी सौंपी, जिसे इन्‍होंने सफलतापूर्वक अंजाम दिया. फिर इनका तबादला दैनिक भास्‍कर, रांची के लिए कर दिया गया. ये लांचिंग टीम में शामिल थे, परन्‍तु अचानक लांचिंग से पहले इन्‍हें पटना भेज दिया गया. 2010 में इन्‍होंने पटना में ही आई नेक्‍स्‍ट ज्‍वाइन कर लिया. कुछ महीने पहले इन्‍होंने आई नेक्‍स्‍ट से भी इस्‍तीफा दे दिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...